कोई ठोस रूपरेखा नहीं : जातिगत गणना पर जवाब को लेकर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने जातिगत गणना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई भी ठोस रूपरेखा नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की दूसरे राज्यों की सफल जातिगत गणना की रणनीति से भी नहीं सीखना चाहती.

rahul gandhi

कांग्रेस नेता और संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना के सवाल पर सरकार के जवाब को पब्लिक कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से जो जवाब मिला है, वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पास कोई भी ठोस रूपरेखा नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की दूसरे राज्यों की सफल जातिगत गणना की रणनीति से भी नहीं सीखना चाहती.

राहुल गांधी ने कैसे साधा निशाना

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘संसद में मैंने सरकार से जाति जनगणना पर सवाल पूछा – उनका जवाब चौंकाने वाला है. न ठोस रूपरेखा, न समयबद्ध योजना, न संसद में चर्चा, और न ही जनता से संवाद. दूसरे राज्यों की सफल जाति जनगणनाओं की रणनीति से सीखने की कोई इच्छा भी नहीं है. मोदी सरकार की यह जाति जनगणना देश के बहुजनों के साथ खुला विश्वासघात है.”

सरकार से पूछे थे तीन सवाल

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से तीन सवाल पूछे थे. पहला सवाल हर दस साल में होने वाली जनगणना की समय सीमा और तैयारी को लेकर था. दूसरा सवाल था, क्या सरकार का जनगणना के सवालों का प्रारूप प्रकाशित करने और इन सवालों पर जनता या जनप्रतिनिधियों से इनपुट लेने का कोई प्रस्ताव है? उन्होंने तीसरा सवाल पूछा था कि सरकार अलग-अलग राज्यों में हुए जाति सर्वेक्षण के अनुभवों पर विचार कर रही है. सरकार की ओर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तीनों सवालों का जवाब दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ