संसद में आक्रामक रुख अपनाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक बार फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने वीडियो में राजनाथ सिंह पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि रक्षा मंत्री को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि राहुल गांधी इस बार लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही अलग फॉर्म में दिख रहे हैं। वह सीधे तौर पर भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य भाजपा नेताओं पर हमला बोल रहे हैं।
‘मेरी बात मत सुनिए’
राहुल ने कहा कि संसद में अपने भाषण में मैंने कहा था कि सत्य की रक्षा हर धर्म की फाउंडेशन है। जवाब में राजनाथ सिंह ने भगवान शिव की तस्वीर के सामने पूरे देश को, देश की सेना को और अग्निवीरों को मुआवजे के बारे में झूठ बोला। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैंने अपने भाषण में कहा था कि मेरी बात मत सुनिए, उनकी बात भी मत सुनिए, अग्निवीरों के परिवारों की बात सुनिए। उन्होंने वीडियो में कुछ लोगों से बात करते हुए क्लिप्स भी डालीं जिनमें वो लोग मुआवजा न मिलने की बात कह रहे थे।
‘डरो मत, डराओ मत’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने आगे कहा कि शहीद अजय सिंह के पिता ने मेरे और रक्षा मंत्री के भाषण सुनने के बाद कहा कि उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है। रक्षा मंत्री ने संसद में शहीद अजय सिंह के परिवार से, अग्निवीरों से, सेना से और देश के युवाओं से झूठ बोला है। आप इन सबसे माफी मांगिए। इसके साथ ही वीडियो के अंत में उन्होंने ‘डरो मत, डराओ मत’ कहते हुए सत्यमेव जयते बोलकर अपनी बात समाप्त की। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और विपक्षी दल अग्निवीर योजना को लेकर हमलावर हैं।
ये भी पढ़ें: संसद से किस नियम के तहत हटाया गया राहुल गांधी का भाषण?
ये भी पढ़ें: ‘मौसी, हीरो तो हूं ना’, राहुल की Moral Victory पर PM का तंज
ये भी पढ़ें: ‘परजीवी पार्टी के रूप में जानी जाएगी कांग्रेस’, पीएम मोदी बोले
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
10 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
47 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines