Rahul Gandhi On Balasore Dewas Incidents : देश में देवास और बालासोर की घटनाएं तूल पकड़ती जा रही हैं, जहां दलितों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगा है। इसे लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मनुवादी सोच की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक तरफ मध्य प्रदेश के देवास में दलित युवक की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई तो दूसरी तरफ ओडिशा के बालासोर में आदिवासी महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटा गया है। ये दोनों घटनाएं दुखद, शर्मनाक और अत्यंत निंदनीय हैं।
यह भी पढ़ें : ‘दलित होने की वजह से मारा गया’, न्यायिक हिरासत में मरने वाले व्यक्ति के परिजनों से मिले राहुल गांधी
ऐसी बर्बरता बर्दाश्त नहीं : राहुल गांधी
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की मनुवादी सोच के कारण उनके शासन वाले राज्यों में एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। सरकार की शह के बिना ये संभव नहीं है। देश के बहुजनों के साथ ऐसी बर्बरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे उनके साथ खड़े हैं। उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें : संसद में धक्कामुक्की: कांग्रेस की शिकायत पर एक्शन, क्राइम ब्रांच करेगी जांच
जानें क्या हुई थीं घटनाएं?
आपको बता दें कि एमपी के देवास जिले में दलित युवक मुकेश लोंगरे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस कस्टडी में युवक के साथ बर्बरता की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। दूसरा मामला ओडिशा के बालासोर का है, जहां पेड़ में बांधकर दलित महिलाओं को जमकर मारा पीटा गया।
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines