Rahul Gandhi asked Questions To PM Modi : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का एक वीडियो शेयर किया और उनके 3 सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए।
राहुल गांधी ने पूछे ये 3 सवाल
रायबरेली से सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि सिर्फ इतना बताइए- आपने आतंकवाद पर पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? आपने डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुककर भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? उन्होंने आगे कहा कि आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया।
यह भी पढे़ं : ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को कब दी? विदेश मंत्रालय ने कर दिया साफ
राहुल गांधी ने पीएम मोदी का वीडियो भी किया शेयर
राहुल गांधी ने जो वीडियो साझा किया, उसमें पीएम नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि पाकिस्तान की तरफ से जब ये कहा गया कि उसकी ओर से कोई भी आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा। इस पर भारत ने भी विचार किया।
यह भी पढे़ं : ‘सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान का झूठा प्रचार’, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने WHO में PAK को घेरा
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। पाकिस्तान ने नापाक हमले की कोशिश की, लेकिन भारत ने आसमान में ही उसके ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। चारों ओर से घिरने के बाद पाकिस्तान घुटनों पर आ गया।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
4 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
8 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines