पिछले कई घंटों से आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. INDIA गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने के.सी. वेणुगोपाल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी और कोडिकुन्निल सुरेश समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया. सभी सांसदों को किंग्सवे कैंप लाया गया.
बस में बैठे दिखे सांसद
हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम सांसदों को बस में बैठाकर आकाशवाणी भवन से हटाया गया है. दरअसल, राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सांसद पार्लियामेंट से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया. इसके बाद विपक्षी सांसदों ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना शुरू कर दिया था.
पुलिस लगातार हटाने की कर रही थी कोशिश
दरअसल, दिल्ली पुलिस और आला अधिकारी लगातार धरने पर बैठे राहुल गांधी और बाकी सांसदों से आकाशवाणी भवन से हटने की अपील कर रहे थे. जिसपर राहुल गांधी ने कहा, “कम से कम जनता का इतना सम्मान तो होना चाहिए कि सांसदों से ये लोग बात करें. मैं ये कह देता हूं और आप लोग लिख लीजिए कि सांसद चुनाव आयोग से मिलेंगे. उन्हें मिलना ही पड़ेगा. यहां पर देश की आवाज, सांसदों का अपमान किया गया है. हम सिर्फ चुनाव आयुक्त के पास जाकर सवाल पूछना चाहते हैं और उन्हें कहना चाहते हैं कि आपने वोट चोरी की है.” जब राहुल गांधी से पूछा गया कि वो यहां कब तक बैठने वाले हैं तो उन्होंने कहा-”हमें कोई समस्या नहीं है. जितना हमें बैठना है, हम बैठेंगे.अगर आप चाहते हैं तो हमें हटा दीजिए, हमें निकाल दीजिए. अगर आप यहां भी हमारी मौजूदगी को लेकर सहज नहीं हैं तो हमें दिल्ली में कहीं भी जगह दे दीजिए, हम बैठ जाएंगे. हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हिंदुस्तान के संविधान में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति है.”
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
5 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
7 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
8 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
9 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
9 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
10 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
11 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines