Rahul Gandhi Anand Vihar Railway Station Lifts Luggage: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर अलग रंग में दिखे। राहुल गांधी पहले रेलवे स्टेशन पर कुलियों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने कुलियों से बातचीत की। फिर कुलियों के साथ सामान उठाया। राहुल गांधी के इस अंदाज की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा- कुली भाइयों के बीच जननायक।
कांग्रेस की ओर से पोस्ट की गई तस्वीरों में राहुल गांधी को कुलियों वाले ड्रेस में बिल्ला के साथ देखा जा सकता है। राहुल गांधी कुछ तस्वीरों में कुलियों के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं तो कुछ में वे कुलियों के साथ फोटो क्लिक कराते दिख रहे हैं।
कुलियों से उनकी समस्याओं पर बातचीत की
जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुलियों से राहुल गांधी ने उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। बाद में कुलियों की ट्रेडमार्क लाल शर्ट भी पहनी और सिर पर सामान उठाया।
कांग्रेस ने एक पोस्ट में कहा कि जननायक राहुल गांधी ने आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर अपने कुली मित्रों से मुलाकात की। बता दें कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई थी।
बाइक मैकेनिक से लेकर ट्रक ड्राइवर के साथ दिखे राहुल गांधी
ये पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी अलग अंदाज में दिखे हों। इससे पहले राहुल गांधी को एक बाइक मैकेनिक के गैराज में उसका हाथ बटाते देखा गया था। इसके पहले उन्हें एक ट्रक में यात्रा करते देखा गया था। राहुल गांधी इन दिनों मैकेनिकों से लेकर छात्रों तक समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
राहुल गांधी कह चुके हैं कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा, जो उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की थी, इन बातचीत के साथ जारी रहेगी। उन्होंने हाल ही में लद्दाख का दौरा किया था और विभिन्न सामाजिक समूहों के साथ बातचीत की।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
6 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
18 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines