ECI On Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट के बाद इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) की प्रतिक्रिया आई है। इसे लेकर ECI ने कहा कि किसी भी चुनाव पर गलत जानकारी देना कानून का अपमान है। साथ ही पूरी चुनावी प्रक्रिया का अपमान है। देश में हर चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ है, जिस पर पूरी दुनिया ने भरोसा किया है।
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर लोकसभा के नेता राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र की मतदाता सूची के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोप कानून के शासन का अपमान हैं। चुनाव आयोग ने 24 दिसंबर 2024 को ही कांग्रेस को भेजे अपने जवाब में ये सभी तथ्य सामने रखे थे, जो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें : ‘राहुल गांधी को जागना होगा’, महाराष्ट्र चुनाव फिक्सिंग के आरोप पर CM देवेंद्र फडणवीस का हमला
तथ्यों को नजरअंदाज किया जा रहा : ECI
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बार-बार ऐसे मुद्दे उठाते हुए इन सभी तथ्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। ECI ने कहा कि किसी के द्वारा फैलाई जा रही कोई भी गलत सूचना न सिर्फ कानून के प्रति अनादर का संकेत है, बल्कि अपने ही राजनीतिक दल द्वारा नियुक्त हजारों प्रतिनिधियों की बदनामी भी करती है।
‘चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश करना बेतुका’
चुनाव आयोग ने आगे कहा कि गलत सूचनाएं लाखों चुनाव कर्मचारियों का मनोबल भी गिराती हैं, जो चुनाव के दौरान अथक और पारदर्शी तरीके से काम करते हैं। मतदाताओं द्वारा किसी भी प्रतिकूल फैसले के बाद यह कहकर चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश करना पूरी तरह से बेतुका है।
यह भी पढ़ें : ‘ट्रंप का एक फोन और हो गए सरेंडर…’ सीजफायर को लेकर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines