लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की MP/MLA कोर्ट ने उन्हें मानहानि केस में बरी कर दिया है. राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि साल 2018 से उनके खिलाफ मानहानि केस चल रहा था, जिसमें आज में MP/MLA कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने फैसला सुनाया और उन्हें बरी कर दिया. वहीं आज फैसले के लिए खुद राहुल गांधी कोर्ट में पेश हुए थे, जिसके लिए वे आज सुबह 7 बजे अपने दिल्ली स्थित सरकारी आवास से रवाना हुए थे और लखनऊ एयरपोर्ट से पूर्वांचल एक्सप्रेस के रास्ते सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे. फरवरी 2024 से राहुल गांधी इस मामले में जमानत पर चल रहे थे.
राहुल गांधी के मानहानि केस की टाइमलाइन
8 मई 2018 को राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बेंगलुरु में चुनाव प्रचार करते हुए उस समय के भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिनजक टिप्पणी की. 4 अगस्त 2018 को भाजपा नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस कराया. 27 नवंबर 2023 को मानहानि केस में राहुल गांधी को कोर्ट ने तलब किया. 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी कोर्ट में पेश हुए और सरेंडर किया, फिर उन्हें जमानत मिल गई. शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के वॉयस सैंपल की जांच कराने की मांग की.
26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए. 9 अक्टूबर 2024 शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए. 28 फरवरी 2025 को शिकायतकर्ता विजय मिश्रा के गवाह अनिल मिश्रा ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए. 8 दिसंबर 2025 को शिकायतकर्ता विजय मिश्रा के दूसरे गवाह रामचंद्र दुबे ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए. 20 फरवरी 2026 को CRPC की धारा 313 के तहत राहुल गांधी ने बयान दर्ज कराए. 12 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के वॉयस सैंपल मिलने की याचिका मजिस्ट्रेट कोर्ट में डाली, जो 21 मई 2026 को खारिज हो गई.
15 जुलाई 2026 को सेशन कोर्ट ने विजय मिश्रा की अर्जी खारिज कर दी. 10 सितंबर 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने विजय मिश्रा की याचिका खारिज कर दी. 6 अक्टूबर 2026 को सुल्तानपुर कोर्ट में मानहानि केस की बहस शुरू हुई. 12 अक्टूबर 2026 को सुनवाई पूरी हुई और फैसला सुरक्षित रख लिया गया. 26 अक्टूबर 2026 को राहुल गांधी को 6 साल से चल रहे मानहानि केस में बरी कर दिया गया.
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
53 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines