हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राघव चड्ढा को तगड़ा झटका, AAP ने राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, अशोक मित्तल को सौंपी जिम्मेदारी

Raghav Chadha: राघव चड्ढा को राज्यसभा के आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया है। साथ ही उनकी जगह नई नियुक्ति भी कर दी है। पार्टी ने खुद सदन को लेटर लिखकर उन्हें पद से हटाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
राघव चड्ढा को लेकर पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखा है।

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को बहुत बड़ा झटका दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को लेटर लिखकर उन्हें सदन में पार्टी के उपनेता के पद से हटाने को कहा है। साथ ही उन्हें AAP के कोटे से बोलने का समय न देने का आग्रह भी किया है। AAP ने सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि उच्च सदन में अब पार्टी के उपनेता के रूप में अशोक मित्तल को नियुक्त किया जाए, यानी अब पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल राज्यसभा में AAP के नए डिप्टी लीडर होंगे।

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला, पैटरनिटी लीव की डिमांड करके संसद में उठाई अधिकार की आवाज, जानें क्या बोलीं पत्नी?

पार्टी गतिविधियों से दूरी और मुद्दों पर चुप रहना वजह

सियासी गलियारों में चर्चा है कि राघव चड्ढा के खिलाफ पार्टी के प्रति बेरुखी और पार्टी की गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेने के कारण एक्शन लिया गया है। क्योंकि राघव चड्ढा काफी समय से पार्टी के अहम मुद्दों को लेकर चुप्पी साधे हुए थे। पिछले दिनों जब शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को राहत मिली थी तो वे न तो केजरीवाल से मुलाकात करने आए थे और न ही उन्होंने मामले में सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उनकी इस चुप्पी को पार्टी से दूरी माना गया और उन्हें जिम्मेदारी भरे पद से हटाने का फैसला ले लिया गया।

विज्ञापन

अशोक कुमार मित्तल को ही जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई?

बता दें कि अशोक कुमार मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें साल 2022 में राज्यसभा में भेजा गया था। अशोक मित्तल की कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में काफी रुचि है। वह कृषि और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संसद सत्रों में खुलकर बोलते हैं। काफी मुखरता और मजबूत तरीके से अपनी बात रखते हैं। हालांकि वे स्वभाव से शांत हैं, लेकिन तर्क के साथ अपनी बात को इस तरह पेश करते हैं कि सुनने वाला प्रभावित हुए बिना नहीं रहता। अशोक मित्तल पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं, इसलिए उन्हें राज्यसभा में अहम पद दिया गया।

क्या बीजेपी में शामिल होंगे आप नेता राघव चड्ढा? अटकलों पर संजय सिंह ने दिया जवाब

विज्ञापन

राघव चड्ढा लोगों से जुड़े मुद्दे उठा रहे थे, पार्टी से दूर थे

बता दें कि राघव चड्ढा बीते कुछ समय से काफी मुखर थे। उन्होंने संसद में लोगों से जुड़े कई मुद्दे उठाए थे। एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय का मुद्दा उन्होंने ही उठाया था। डिलीवरी ब्वॉयज का मुद्दा भी जोर-शोर से उन्होंने उठाया था, जिसके चलते जोमेटो-स्विगी समेत कई ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने बड़ा फैसला लिया था। 2 दिन पहले राघव ने सदन में पैटरनिटी लीव की डिमांड की थी और पैटरनिटी लीव को देश में कानूनी मान्यता देने की अपील सरकार से की थी। उन्होंने देश के करोड़ों पिताओं की आवाज बन उनके अधिकार की मांग की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola