केजरीवाल को बड़ा झटका! राघव चड्ढा समेत AAP के तीन राज्यसभा सांसद BJP में शामिल
राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सांसदों ने BJP में शामिल होने का ऐलान किया है. ये आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
Edited By Versha Singh

Edited By Versha Singh

राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सांसदों ने BJP में शामिल होने का ऐलान किया है. ये आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. बता दें कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी मुख्यालय में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसदों ने BJP में शामिल होने की घोषणा की.
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘मैं आपको असली वजह बता रहा हूं कि मैंने पार्टी की गतिविधियों से खुद को दूर क्यों कर लिया था. मैं उनके अपराधों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था. मैं उनकी दोस्ती के लायक नहीं था, क्योंकि मैं उनके अपराधों में शामिल नहीं था. हमारे पास सिर्फ दो ही विकल्प थे – या तो राजनीति छोड़ दें और पिछले 15-16 सालों में किए गए अपने जनहित के कामों को छोड़ दें, या फिर अपनी ऊर्जा और अनुभव के साथ सकारात्मक राजनीति करें. इसलिए, हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में शामिल कर लेंगे.’
बता दें कि AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी- राज्यसभा के दो तिहाई सांसदों ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: