हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

R Dhruvanarayana Passed Away: कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से निधन

विज्ञापन

R Dhruvanarayana Passed Away: कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष 61 साल के आर ध्रुवनारायण का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ध्रुवनारायण सुबह मैसूर में अपने आवास पर थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। डीआरएमएस अस्पताल के डॉक्टर मंजूनाथ ने इसकी पुष्टि की।

बताया जा रहा है कि आर ध्रुवनारायण को अचानक सुबह सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उनका ड्राइवर उन्हें लेकर डीआरएमएस अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आर ध्रुवनारायण के निधन पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि आर ध्रुवनारायण के निधन से गहरा दुख और पीड़ा हुई। वे न केवल एक जमीनी राजनीतिक बल्कि बेहतरीन इंसान थे। उनका निधन सिर्फ कांग्रेस के लिए नुकसान नहीं है, ये मेरे लिए भी एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है।

सुरजेवाला बोले- आर ध्रुवनारायण का निधन कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति

आर ध्रुवनारायण के निधन की खबर के बाद रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि हमेशा मुस्कुराने वाले दोस्त, हमारे नेता और कांग्रेस के सबसे समर्पित सिपाही ध्रुवनारायण का निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। इस किसी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। सुरजेवाला ने ध्रुवनारायण को दलितों का चैंपियन बताते हुए कहा कि ध्रुवनारायण ने अपना जीवन गरीबों के लिए समर्पित कर दिया। हम आपको हमेशा याद करेंगे मेरे दोस्त। RIP

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवासी बीवी बोले- हैरान और दुखी हूं

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि ध्रुवनारायण के निधन के खबर से हैरान और दुखी हूं।  पूर्व सांसद और केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण जी जैसे नेता के जाने से मेरा दिल टूट गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव कृष्णा अल्लावरु ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व सांसद और केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष आर. ध्रुवनारायण जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें