हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कितनी सफल साबित हो सकती है 'कौमी चौपाल'? मुस्लिम वोटर्स को साधने के लिए भाजपा का नया प्लान

What Is BJP’s Qaumi Chaupal: लोकसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भाजपा ने ‘कौमी चौपाल’ नामक योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

What Is BJP’s Qaumi Chaupal Ahead Of Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं और इससे ठीक पहले भाजपा ने अपने पारंपरिक एजेंडा हिंदुत्व से उठकर मुसलमान मतदाताओं से जुड़ने की कोशिश कर रही है। अपने मिशन 2024 के तहत भाजपा ने फरवरी की शुरुआत ‘कौमी चौपाल’ के साथ करने का प्लान बनाया है।

कौमी चौपाल के जरिए भाजपा मुस्लिम बहुल गावों पर फोकस करेगी। पार्टी का उद्देश्य इन गावों में उन समस्याओं को संबोधित करना है जिनका सामना मुस्लिम समुदाय को करना पड़ता है। भाजपा ने आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश की 75 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य बनाया है। यह योजना इसी के लिए उठाया गया एक रणनीतिक कदम है।

विज्ञापन

अल्पसंख्यक आबादी को ऐसे लुभाएंगे

इसके साथ ही भाजपा सूफी सम्मेलन और आउटरीच प्रोग्राम भी आयोजित करने की तैयारी में हैं जिन्हें खास तौर पर अल्पसंख्यक आबादी को आकर्षित करने के लिए बनाया गया है। भगवा दल का जोर अल्पसंख्यक समुदायों की चिंताओं से जुड़ना और समावेशिता की भावना पैदा करने पर है। इन कार्यक्रमों में सरकारी पहलों को लेकर जागरूकता भी फैलाई जाएगी।

बताएंगे भाजपा नहीं करती है भेदभाव

भाजपा नेता इसके तहत मुस्लिम समुदायों के बीच जाकर सरकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। उनका फोकस यह संदेश पहुंचाने पर होगा कि नरेंद्र मोदी की सरकार और उसकी योजनाओं में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। भाजपा सरकार ‘सबका साथ और सबका विकास’ के मंत्र पर ही काम करती है और यही पार्टी का फंडामेंटल प्रिंसिपल भी है।

विज्ञापन

पहले चरण में 4100 गांवों पर फोकस

बता दें कि कौमी चौपाल पहल का पहला फेज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू किया जाएगा। इसमें 4100 मुस्लिम बहुल गांवों पर भाजपा का फोकस रहेगा। भाजपा का मुस्लिम मोर्चा इस प्रोग्राम की कमान संभालेगा। समय के साथ इस योजना को पूरे देश में शुरू किया जाएगा। भाजपा की कोशिश इस प्लान के जरिए मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी छवि बेहतर बनाने की है।

ये भी पढ़ें: Ram Mandir के गर्भगृह का वीडियो वायरल

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: धोनी भी लेंगे ‘प्राण प्रतिष्ठा समारोह’ में हिस्सा

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी मिला है राम मंदिर का न्योता?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola