Python captured at Central University J&K Samba: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के परिसर में नौट फुट लंबा अजगर घुस आया। अजगर को देखने के बाद डर से लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए विशेषज्ञों को सूचना दी गई है। हालांकि, अजगर से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, उसे पकड़कर पास के जगंल में छोड़ दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले महीने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 16 वर्षीय छात्र को हॉस्टल में सोते समय सांप ने काट लिया खा, जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था।
अजगर को पकड़कर छोड़ा पास के जंगल में
जानकारी के अनुसार बताया गया कि जम्मू के सांबा जिले की केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में नौ फुट लंबा एक अजगर घुस आया। बाद में उसे पकड़ कर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन पहले परिसर में एक सुरक्षा गार्ड ने अजगर को देखा था और बाद में विशेषज्ञों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि उसे बाद में पास के जंगल में छोड़ दिया गया।
ये भी पढ़ें: स्कूली बच्चों को स्टंट करते देख भड़कीं भाजपा नेत्री, बस से उतार एक-एक को जड़े थप्पड़, Video
एएमयू स्कूल के हॉस्टल में छात्र को काटा था सांप ने
इससे पहले अक्टूबर में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 16 वर्षीय छात्र हंजला इस्लाम को हॉस्टल में सोते समय सांप ने काट लिया था। शुरुआत में इलाज के लिए उसे अलीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और बाद में गंभीर हालत होने पर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, एएमयू के स्कूल में कई बार सांप के देखे जाने की शिकायत मिल चुकी है।
ये भी पढ़ें: चीख पुकार, ढहती इमारतें-मकान, 132 मौत…6.4 तीव्रता ने याद दिलाए 8 साल पहले के खौफनाक पल
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
28 mins agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
11 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
12 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
14 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines