रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार 4 दिसंबर को भारत के दौरे पर आने वाले हैं. भारत में उनके दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है. वहीं, दिल्ली में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है और सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. बता दें कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं. तो इसे देखते हुए भारत में उनकी सुरक्षा को लेकर रूसी और भारतीय एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं और सिक्योरिटी पर पैनी नजर रखे हुए हैं.
पुतिन की सिक्योरिटी में हैं 5 लेयर
रूस की प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी सर्विस के हाईली ट्रेंड लोग, भारत के नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के टॉप कमांडो, स्नाइपर्स, ड्रोन, जैमर और AI मॉनिटरिंग – रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले पांच लेयर का सिक्योरिटी घेरा तैयार किया जा चुका है.
दरअसल, रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर भारत-रूस सालाना समिट में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं और उनके कल शाम तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है.
सूत्रों के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के साथ खाना खाएंगे. अगले दिन राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत होगा. शुक्रवार को उनका राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर जाने का कार्यक्रम है. इसके बाद पुतिन हैदराबाद हाउस में समिट और भारत मंडपम में एक इवेंट में शामिल होंगे. वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से दी गई दावत में भी हिस्सा लेंगे.
पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी है पुतिन की सिक्योरिटी
सूत्रों ने बताया है कि एक्शन से भरपूर यात्रा के दौरान टॉप सिक्योरिटी पक्का करने के लिए रूस से चार दर्जन से ज़्यादा टॉप सिक्योरिटी वाले लोग पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे.
इस दौरान रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस और NSG के अधिकारियों की हर रास्ते पर भी पैनी नजरें हैं. पुतिन का काफिला जिस सड़क से होकर गुजरेगा उसे भी सिक्योरिटी सैनिटाइज कर रही है. वहीं, पुतिन की सुरक्षा में लगे ड्रोन भी ये सुनिश्चित करेंगे कि सुरक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम की नजर हर समय उनके काफिले पर रहे. कई स्नाइपर्स भी राष्ट्रपति पुतिन के आने-जाने वाले रास्ते को कवर करेंगे. इतना ही नहीं भारत में पुतिन की सिक्योरिटी के लिए जैमर, AI मॉनिटरिंग और फेशियल रिकग्रिशन कैमरे पुतिन की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं.
NSG कमांडो भी होंगे शामिल
सूत्रों के मुताबिक, पांच लेयर का सिक्योरिटी घेरा बनाने का प्लान बनाया गया है, और पुतिन के लैंड करते ही ये सभी एक्टिव हो जाएंगे. सिक्योरिटी डिटेल में हर कोई कंट्रोल रूम के लगातार टच में रहेगा.
NSG और दिल्ली पुलिस के ऑफिसर सिक्योरिटी की बाहरी लेयर का हिस्सा होंगे, जबकि रशियन प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी अंदर की लेयर संभालेगी, जब रशियन प्रेसिडेंट प्राइम मिनिस्टर मोदी के साथ होंगे, तो इंडिया के स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के कमांडो, जो प्राइम मिनिस्टर की सुरक्षा करते हैं, अंदर की सिक्योरिटी घेरे में शामिल हो जाएंगे.
होटल को भी किया गया सैनिटाइज
मिली जानकारी के अनुसार, पुतिन भारत के जिस होटल में रुकेंगे, उसे भी अच्छी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया है. रूसी सुरक्षा अधिकारी उन जगहों पर चेकिंग कर रहे हैं जहां पुतिन जाने वाले हैं. साथ ही, अचानक कहीं जाने की संभावित जगहों की एक लिस्ट भी तैयार की गई है, और इन जगहों को भी स्कैन किया जा रहा है.
पुतिन करते हैं लग्जरी लिमोजीन का इस्तेमाल
पुतिन की सिक्योरिटी डिटेल की एक बड़ी खासियत ऑरस सीनेट है, जो एक भारी आर्मर्ड लग्जरी लिमोजीन है जिसे रूसी प्रेसिडेंट इस्तेमाल करते हैं. पुतिन की इंडिया ट्रिप के लिए सीनेट को मॉस्को से लाया जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि इस साल की शुरुआत में चीन में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन समिट के दौरान रूसी प्रेसिडेंट प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीनेट में सवार हुए थे.
खाने की भी होती है टेस्टिंग
मिली जानकारी के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति पुतिन जहां भी जाते हैं एक मोबाइल केमिकल लैब उनके साथ हमेशा चलती है. जो उनके खाने और पीने के पानी तक की जांच करती हैं इसके बाद ही वो खाना या पानी पुतिन को दिया जाता है. पुतिन न ही किसी जगह का खाना खाते हैं और न ही पानी पीते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘हम समझते हैं कि भारत पर दबाव है’, पुतिन के दौरे से पहले US टैरिफ पर रूस का बड़ा बयान
पुतिन के साथ चलता है पर्सनल टॉयलेट
राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा में एक खास बात ये भी है कि उनके साथ हर समय एक पर्सनल पोर्टेबल टॉयलेट चलता है. जो उनकी कार से लेकर होटल तक हर जगह उनके साथ रहता है. इसका मकसद पुतिन की हेल्थ और मेडिकल डेट को सुरक्षित रखना होता है.
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
9 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
10 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
12 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
13 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines