रूस के राष्ट्रपति पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर आए हुए हैं. आज उनका दिल्ली में दूसरा दिन था. शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में डिनर आयोजित किया गया है. लेकिन इस रात्रिभोज को लेकर सियासी पारा गर्म हो गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को न्योता नहीं दिया गया. वहीं, विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है. थरूर ने इस न्योते को संसदीय परंपरा बताते हुए इसमें शामिल होने की बात कही.
इस पर कांग्रेस महासचिव और कम्युनिकेशन इंचार्ज जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों के नेताओं प्रतिपक्ष को पुतिन के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया.
किस-किस को न्योता?
राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर में राजनीति, बिजनेस और दूसरे सेक्टर की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिनरमें रूस और भारत दोनों देशों की डिश होंगी.
राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही दिया था बयान
कांग्रेस नेता राहुल गाधी ने गुरुवार को ही सरकार पर आरोप लगाया था कि विदेश से आने वाले नेताओं को मुझसे नहीं मिलने दिया जाता. उन्होंने कहा था कि परंपरा यह है कि विदेश से कोई भी नेता आता है तो वह नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात करता है. उन्होंने इसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह की सरकार का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कि उनके कार्यकाल में ऐसा ही होता था. राहुल गांधी ने कहा कि अब कोई विदेश से नेता आता है तो उसे मुझसे मिलने के लिए मना कर दिया जाता है.
डिनर के बाद रूस निकल जाएंगे पुतिन
इस डिनर के बाद पुतिन रूस के लिए रवाना हो जाएंगे. पुतिन 23वीं भारत रूस समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे. इस दौरान पीएम मोदी और पुतिन ने द्विपक्षीय बातचीत भी की. दोनों देशों ने बातचीत के दौरान की मुद्दों पर चर्चा की. पुतिन और मोदी ने इसके बाद साझा बयान जारी किया. साझा बयान में पीएम मोदी ने कहा कि उनकी पुतिन के साथ दोनों देशों के संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने के लिए सहमति बनी है.
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 mins agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
16 mins agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
8 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
9 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
10 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
10 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
10 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
11 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines