Pushpa 2 Premiere Stampede Survivor Boy Mother Died: हैदराबाद में अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी पुष्पा 2 का प्रीमियर था, लेकिन मूवी देखकर फैंस इतने बेकाबू हो गए कि भगदड़ मच गई। भगदड़ में फंसे बेटे को बचाते हुए एक महिला रेवती की मौत हो गई। भगदड़ में इधर उधर भागते लोगों के पैरों नीचे कुचले जाने से घायल हुए 9 साल का बच्चा श्रीतेज इस समय जिंदगी और मौत जूझ रहा है। वहीं उसकी मां रेवती की लाश मोर्चरी में पड़ी है।
श्रीतेज के पिता मोगादमपल्ली अपनी बेटी को संभाले हुए हैं, लेकिन खुद बदहवासी की हालत में हैं। पत्नी को खोने का गम और बेटे की हालत को वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। रह-रह कर उनका दिल भर आता है और वे फूट-फूट कर रोने लगते हैं। उन्हें रोता देखकर बेटी भी रोने लगती है। इस तरह पुष्पा 2 के लिए फैंस का क्रेज हैदराबाद के भास्कर के परिवार के लिए कहर बनकर टूटा। एक रात में हंसता खेलता परिवार गम के पहाड़ पर पर चढ़ गया।
रेवती ने पति को डोनेट किया था लीवर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेवती के पति मोगादमपल्ली भास्कर बताते हैं कि उनका 9 साल का बेटा श्रीतेज 3 साल पहले ‘पुष्पा: द राइज’ देखने गया था। इसके बाद वह तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन का ऐसा फैन बन गया कि पड़ोसियों ने उसे ‘पुष्पा’ उपनाम दिया। आज वही पुष्पा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है और उसकी मां का शव मुर्दाघर में पड़ा हुआ है। उस मासूम को कैसे बताऊं कि उसकी मां ने उसे बचाते हुए अपनी जान दे दी। रेवती एक बहादुर महिला थी।
उसने मुझे अपना लीवर डोनेट करके नई जिंदगी दी थी। साल 2023 में उसने अपने लीवर का एक हिस्सा दान कर दिया था, क्योंकि उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था और डोनर नहीं मिल रहा था। तब रेवती आगे आई और पत्नी धर्म निभाते हुए इतना बड़ा त्याग कर दिया। बुधवार का पूरा परिवार मूवी देखने गया था, लेकिन सानवी दर्शकों की भीड़ देखकर रोने लगी थी तो वे उसे लेकर पहले थियेटर से निकल गए थे, लेकिन रेवती और श्रीतेज भगदड़ का शिकार बन गए।
श्रीतेज को फेफड़ों में गंभीर चोट लगी है
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भास्कर ने बताया कि वह सानवी को थियेटर के बगल वाली गली में अपने ससुराल छोड़ने चले गए। जब श्रीतेज और रेवती को लेने वापस आए तो पत्नी और बेटा वहां नहीं थे, जहां उन्हें छोड़ा था। फोन किया तो रेवती ने कहा कि वे थिएटर के अंदर थे और यह आखिरी बार था, जब रेवती की आवाज सुनी। उसके बाद रेवती की लाश नजर आई। पता चला कि थियेटर के अंदर भगदड़ मच गई थी। श्रीतेज को बचाने की कोशिश में रेवती बुरी तरह घायल हो गई थी।
पुलिस लाठीचार्ज से बचने के लिए वह दोनों इधर उधर भाग रहे थे। पुलिस ने उसे CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी। श्रीतेज को हाइपोक्सिया हो गया और उसके फेफड़ों में चोट लगी है। किसी ने मुझे एक वीडियो दिखाया, जिसमें श्रीतेज एक अजनबी की बांहों में था। उसे चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की टीम ने KIMS अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रेवती के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला। फिर पुलिस वालों ने बताया कि रेवती की मौत हो चुकी है।
संबंधित खबरें
केरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
22 mins ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
4 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
4 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
6 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
7 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
8 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
8 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines