---विज्ञापन---

Puri Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: संबित पात्रा की जीत लगभग तय

Puri Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: ओडिशा की पुरी सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वोटों की गिनती लगातार जारी है। इस सीट पर बीजेडी प्रत्याशी अरूप पटनायक और बीजेपी से प्रत्याशी संबित पात्रा आमने सामने हैं।

Odisha Puri Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: ओडिशा में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वोटों की गिनती जारी है। राज्य की कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिनके चुनावी रिजल्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसी ही एक भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी लोकसभा सीट है। लोकसभा सीट पुरी के तहत विधानसभा में सात सीटें आती हैं। जो हैं पुरी, नयागढ़, पिपली, ब्रह्मगिरी, सत्याबदी, रानपुर और चिल्का की सीट। इस सीट पर बीजू जनता दल और कांग्रेस का कब्जा रहा है।

ओडिशा में लोकसभा चुनाव 13 मई 2024 से 1 जून के बीच चार चरणों में हो गए हैं। भारत चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा की थी, जिसमें पहले चार चरण का मतदान 13 मई, दूसरा 20 मई, तीसरा 25 मई और चौथे का 1 जून को हुआ था। इस सीट पर बीजेडी प्रत्याशी अरूप पटनायक और बीजेपी से प्रत्याशी संबित पात्रा आमने सामने हैं।

---विज्ञापन---

2019 में बीजेडी का रहा था कब्जा

लोकसभा चुनाव 2019 में पिनाकी मिश्रा ने जीत हासिल की थी, जिन्होंने बीजेडी से चुनाव लड़ा था। उन्हें 5 लाख 38 हजार 321 वोट मिले थे। वहीं उनके सामने बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा थे, जिन्हें 5 लाख 26 हजार 607 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी सत्य प्रकाश नायक रहे थे। उन्हें मात्र 44 हजार 734 वोट मिले थे।

2014 का जनादेश

लोकसभा चुनाव 2014 में भी बीजेडी प्रत्याशी पिनाकी मिश्रा को जीत मिली थी। उन्हें 05,23,161 वोट मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस से सुचित्रा मोहंती थे, जिन्हें 02,89,800 वोट मिले थे। सुचित्रा मोहंती के बाद तीसरे स्थान पर बीजेपी से अशोक साहू थे, जिन्हें 02,15,763 वोट मिले थे।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 04, 2024 06:50 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola