कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के बंगले पर फायरिंग, जयपाल भुल्लर गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

Gunfire at Prem Dhillon Bungalow in Canada: कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के बंगले पर फायरिंग की घटना हुई है। हमला कल हुआ। घटना के समय सिंगर घर में थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई। वहीं जयपाल भुल्लर गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली है।

Punjabi Singer Prem Dhillon House Attacked

Punjabi Singer Prem Dhillon House Attacked

Punjabi Singer Prem Dhillon House Attacked in Canada: कनाडा में पंजाबी सिंगर के बंगले पर फायरिंग का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात हमलावरों ने पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के बंगले पर फायरिंग की। घटना कल की बताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को इस घटना को लेकर जयपाल भुल्लर गैंग पर संदेह है। फायरिंग के बाद आरोपियों ने पोस्ट शेयर कर घटना की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी जेंटा खरड़ ने ली है, जोकि जयपाल भुल्लर गैंग से जुड़ा है और इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में रहता है। जेंटा को अर्श डल्ला का करीबी माना जाता है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा है कि मैंने कई बार इसे टालने की कोशिश की है। सबसे पहले वह सिद्धू के साथ आगे आए और हस्ताक्षर किए। फिर उन्होंने जग्गू भगवानपुरिया के साथ सिद्धू को धमकी देकर अनुबंध तोड़ दिया और उसके नुकसान पर उंगली उठाई।

विज्ञापन

वह सिद्धू को अपना पिता मानते थे, लेकिन पिता की मौत के बाद वह उनके साथ ऑस्ट्रेलिया दौर पर आने लगे। अब उन्होंने हमारे विरोधी केवी ढिल्लों को गाना दे दिया। मुझे पीठ में छुरा घोंपने की आदत नहीं है। मैंने तुम्हे डराने के लिए ऐसा किया है। यह तुम्हें आखिरी चेतावनी है। अगर तुम अब भी नहीं सुधरे तो तुम जहां भी भागोगे तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा सकता। अपना कफन तैयार रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ