पाकिस्तानी बॉर्डर पर आधा दर्जन संदिग्ध दिखने से दहशत, 15 अगस्त पर आतंकी हमले का खतरा
Author: Sakshi Pandey
2024-08-09 15:08:38
Punjab Pathankot Latest News Update: भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पठानकोट को देश के सबसे संवेदनशील जिलों में गिना जाता है। आतंकी घटनाओं के कारण पठानकोट अक्सर हाई अलर्ट पर रहता है। खासकर 15 अगस्त और 26 जनवरी के करीब आते ही पठानकोट समेट बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से पठानकोट में संदिग्धों को देखे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। अब पठानकोट के बामियाल सेक्टर में आधे दर्जन संदिग्ध देखे गए हैं। इसकी जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी है। पुलिस और सेना ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
ये मामला भारत-पाक सीमा से सटे बामियाल सेक्टर का है। यहां मौजूद रमकालवां गांव में बीती रात लगभग 6 संदिग्ध देखे गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संदिग्धों ने सेना जैसी वर्दी पहनी थी। गांव के लोगों ने ये जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी फौरन मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। मगर अभी तक किसी भी संदिग्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat की तीन तस्वीरें, वो हार कर भी जीतीं, एक फैसले पर टिकीं 150 करोड़ की उम्मीदें
चश्मदीद गवाह ने बताई सच्चाई
रमकालवां गांव के निवासी अभिषेक कुमार ने संदिग्धों को अपनी आंखों से देखा। अभिषेक का कहना है कि देर रात को उन्हें गली में कुछ लोगों की आहट सुनाई दी। जब उन्होंने खिड़की से झांका तो सेना की वर्दी पहने लगभग आधा दर्जन लोग गली से गुजर रहे थे। अभिषेक इसके चश्मदीद गवाह है। उन्होंने बताया कि रात को सभी घरवाले साथ में बैठकर खाना खा रहे थे। तभी बाहर लाइट जली। मैं दरवाजे की तरफ गया। मैंने आसपास देखा तो कोई नहीं था। मैंने दरवाजा बंद कर लिया। रात में मैं टॉयलेट करने उठा तो मैंने गली में 5-6 लोगों को जाते देखा। सभी ने फौजी वाले पैंट पहने थे। हालांकि अंधेरे की वजह से मुझे ज्यादा कुछ दिखाई नहीं दिया।
पुलिस को दी जानकारी
अभिषेक के अनुसार गांव में कई लोगों ने उन संदिग्धों को देखा। उनके कुछ साथियों ने फोन करके बताया। सुबह होते ही गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस इलाके की छानबीन कर रही है। मगर संदिग्धों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने खर्चे करोड़ों, हरीश साल्वे ने 1 रुपये में जीत लिया केस; अब विनेश को दिलाएंगे सिल्वर?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines