[Vote Counting] Puducherry Chunav Result | पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: AINRC की प्रचंड जीत, 30 में से 12 सीटों पर मारी बाजी

Puducherry Assembly Election Result 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में वर्तमान मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी (N Rangaswami) की साख दांव पर लगी हुई है. एनडीए गठबंधन विकास परियोजनाओं, पर्यटन और केंद्र की योजनाओं पर भरोसा कर रहा है, जबकि कांग्रेस+ डीएमके गठबंधन बेरोजगारी, महंगाई और स्थानीय मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में है.

pondicherry.jpg (1)

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026: भारत में इस समय चुनावी रंग सिर चढ़कर बोल रहा है. एक-दो राज्य नहीं, बल्कि आज यानी 4 मई को पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और जल्द ही नतीजों का ऐलान भी कर दिया जाएगा. पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर पिछले महीने 9 अप्रैल को सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी. नौ अप्रैल को हुए मतदान में रिकॉर्ड 89.78 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो 2011 के 85.57, 2016 के 85.08 और 2021 के 83.42 प्रतिशत से कहीं अधिक है. मतदान में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भारी संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग किया.

विज्ञापन

दांव पर सीएम एन रंगास्वामी की साख


पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में वर्तमान मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी (N Rangaswami) की साख दांव पर लगी हुई है. एनडीए गठबंधन विकास परियोजनाओं, पर्यटन और केंद्र की योजनाओं पर भरोसा कर रहा है, जबकि कांग्रेस+ डीएमके गठबंधन बेरोजगारी, महंगाई और स्थानीय मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में है. केंद्र शासित प्रदेश में उम्मीदवारों के बीच टक्कर की बात करें तो कराईकल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार एएम रंजीत और टीवीके उम्मीदवार ए वेंगादेश के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.

विज्ञापन

क्या दूसरी जीत दर्ज पाएगी NDA?

सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की अगुआई कर रहे ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) को दूसरी लगातार जीत की पूरी उम्मीद है. चुनाव आयोग ने चारों क्षेत्रों पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में कुल 6 वोट काउंटिंग सेंटर बनाए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. सीमित सीटों के कारण कुछ घंटों में ही स्पष्ट रुझान सामने आ जाएंगे.

एक्जिट पोल्स किसके साथ?

29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद सामने आए पुडुचेरी के एग्जिट पोल्स में नतीजे एनडीए के पक्ष में आने की भविष्यवाणी की गई. एग्जिट पोल्स के अनुसार पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस-द्रविड़ मुननेत्र कढ़गम (DMK) गठबंधन को छह से आठ सीटें मिल सकती हैं, जबकि एक्टर से राजनेता बने विजय की तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) जैसी छोटी पार्टियां कुछ सीटें हासिल कर सकती हैं.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: 30 में से 29 सीटों पर जीत गई AINRC

AINRC ने 30 में से 29 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. 1 और सीट पर आगे चल रही है AINRC

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: पुडुचेरी में AINRC आगे चल रही है

पुडुचेरी में AINRC आगे चल रही है. पार्टी ने 10 सीटों पर कब्जा कर लिया है और 2 सीटों पर भी बढ़त बनाए हुए है.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: 20 सीटों के नतीजे हुए साफ

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में 20 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें से 14 सीटों पर बीजेपी गठबंधन को जीत मिल चुकी है.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: बहुमत के करीब बीजेपी गठबंधन

पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के गठबंधन ने अपनी छाप छोड़ी हैं. गठबंधन बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब नजर आ रहा है. गठबंधन ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है तो वहीं 5 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. सरकार बनाने के लिए 16 सीटों की जरूरत होगी.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: AINRC ने जीती 9 सीटें

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में AINRC का जलवा देखने को मिल रहा है. अभी तक पार्टी ने चुनाव में 9 सीटों पर कब्जा कर लिया है तो वहीं 1 सीट पर पार्टी प्रतियाशी बढ़त बनाए हुए है. बीजेपी ने अब तक 2 सीटें जीतली हैं और 1 में बढ़त बनी हुई है.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: 11 सीटों के नतीजे आए सामने

पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में अब तक 11 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं. इसमें से 6 सीटों पर AINRC का कब्जा रहा है. इसी के साथ बीजेपी, कांग्रेस, ADMK और DMK को 1-1 सीट में जीत मिली है.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: AINRC ने जीती 3 सीटें

NDA गठबंधन में शामिल AINRC ने बीजेपी से साथ मिलकर इस चुनाव शानदार प्रदर्शन किया है. पार्टी के खाते में अब तक 3 सीटे आ चुकी हैं तो वहीं 6 सीटों पर पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: BJP ने जीती पहली सीट

पुडुचेरी में शुरुआती रुझान देखते हुए साफ पता चल रहा है कि इस बार भी NDA सरकार बनने जा रही है. AINRC ने 3 सीटे जीत ली हैं तो वहीं बीजेपी ने भी एक सीट पर कब्जा कर लिया है. ए.नमस्सिवयम ने मन्नादिपेट सीट पर जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने 6110 के अंतर से जीत हासिल की है.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: एन रंगास्वामी जीते

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी थट्टांचावड़ी विधानसभा सीट से जीत हासिल कर ली है. NDA गठबंधन चुनावी नतीजों में आगे नजर आ रहा है, ऐसे में इस बार भी एन रंगास्वामी ही मुख्यमंत्री बनते हुए नजर आने वाले हैं.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: BJP गठबंधन ने बहुमत के करीब

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में बीजेपी का गठबंधन पूरी तरह से विपक्ष के ऊपर हावी नजर आ रहा है. अभी तक सामने आए रुझानों के अनुसार गठबंधन बहुमत के बेहद करीब नजर आ रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, दो सीटों से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री रंगासामी ठट्टनचावडी सीट पर 3,591 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: 23 सीटों के रुझान आए सामने

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में अभी तक 30 में से 23 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. इसमें अभी तक बीजेपी गठबंधन ने मजबूत स्थिति बना ली है.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने बनाई बढ़त

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में AINRC प्रमुख और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने मंगलम सीट से बढ़त बना ली है. इसी के साथ बीजेपी के ए. नमस्सिवायम (मानाडीपेट) और वी. पी. रामलिंगम (राजभवन) भी अपनी‑अपनी आगे चल रहे हैं.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: TVK ने दिखाया दम

बीजेपी गठबंधन ने शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाई हुई है तो वहीं विजय की पार्टी TVK ने भी दम दिखाया है. थालापति विजय की पार्टी TVK+ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और इस बार के विधानसभा चुनावों अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करा रही है.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: बहुमत के करीब बीजेपी गठबंधन

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान बीजेपी गठबंधन के पक्ष में जाते हुए नजर आ रहे हैं. बीजेपी गठबंधन के आंकड़े बहुमत के बेहद करीब पहुंच चुका है. ऐसे में अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: 10 के आंकड़े पर पहुंचा BJP गठबंधन

पुडुचेरी के विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझान में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है. 10 सीटों पर BJP गठबंधन बढ़त बनाए हुए हैं तो वहीं विजय की पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं 2 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त है.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे

पुडुचेरी के विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझान बीजेपी के लिए अच्छी खबर ला रहे हैं. फिलहाल बीजेपी गठबंधन 6 सीट पर आगे चल रहा है तो वहीं विजय की पार्टी 4 सीट पर आगे है.

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: शुरुआती रुझान आने शुरू

पुडुचेरी के विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं, जिसमें बीजेपी गठबंधन आगे चल रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ