हर 15 अगस्त पर सभी भारतीयों की निगाहें दिल्ली के लाल किला पर टिकीं होती हैं। सभी प्रधानमंत्री का ध्वजारोहण देखने और उनका भाषण सुनने के लिए बेताब रहते हैं। प्रधानमंत्री के भाषण की हर लाइन को जैसे कोई बड़े मुद्दे पर बात कहने वाले हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस बार प्रधानमंत्री लाल किला से आपकी बात भी कह सकते हैं। जी हां, यह सच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार लगातार 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी ने अपने भाषण में मुद्दों को शामिल करने के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। यानी इस बार 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से पीएम मोदी जो भाषण देने वाले हैं, जो भारत की जनता लिखेगी।
पीएम ने यह लिखा
पीएम मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के करीब पहुंच रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से सुनने के लिए उत्सुक हूं। इस साल के स्वतंत्रता दिवस भाषण में आप किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे?
आप कैसे दें सकेंगे सुझाव
पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया कि MyGov और NaMo ऐप का लिंक भी शेयर किया। कहा कि इसके ओपन फोरम पर जनता अपने विचार साझा कर सकेगी। इस लिंक के माध्यम से 12 अगस्त तक आईडिया शेयर किया जा सकता है। 30 जुलाई से यह लिंक शुरू हो गया है।
मन की बात के लिए भी मांगे थे सुझाव
प्रधानमंत्री मोदी यह पहला प्रयोग नहीं है। इससे पहले भी वह अपने भाषण के लिए जनता से सुझाव मांग चुके हैं। गत 30 मार्च को प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम किया था। इसके लिए प्रधानमंत्री ने जनता से सुझाव मांगे थे। बाद में यह कार्यक्रम आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया गया।
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
35 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines