P Chidambaram on Dimagi Naxal: कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम ने रविवार, 16 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में ‘दिमागी नक्सली’ वाली बात पर पलटवार किया है. कांग्रेस नेता ने ये कमेंट पीएम मोदी की उस चेतावनी के एक दिन बाद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि माओवादी सोच वाले लोग सिस्टम और पब्लिक पॉलिसी को प्रभावित करके अभी भी चुनौती पैदा कर सकते हैं.
चिदंबरम का जवाब
लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी के कमेंट पर रिएक्शन देते हुए चिदंबरम ने सोश पर पोस्ट किया, ‘मुझे ‘दिमागी नक्सली’ होने पर गर्व है!’ उनका यह बयान शनिवार को लाल किले से मोदी के भाषण के ठीक बाद आया. अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने जंगली इलाकों में हथियारबंद नक्सलवाद से निपटने में काफी कामयाबी हासिल की है. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि इस आंदोलन के वैचारिक समर्थक हिंसा और अव्यवस्था के मौके बनाने की कोशिश जारी रख सकते हैं.
स्वतंत्रता दिवस 2026 के भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘सालों तक, माओवादी सोच वाले लोगों ने सत्ता के गलियारों में अपनी जगह बना ली थी. वो सरकारी कमेटियों में सलाहकार के तौर पर काम करते थे और पब्लिक पॉलिसी को इंफ्लूएंस करते थे.’ मोदी ने नागरिकों से ऐसे लोगों की ‘पहचान करने और उन्हें अलग-थलग करने’ की भी बात कही और जोर दिया कि इस मुद्दे पर लगातार सतर्कता की जरूरत है और इसे कम करके नहीं आंका जाना चाहिए.
पीएम मोदी की नक्सलवाद पर चेतावनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशकों से चली आ रही नक्सली और माओवादी हिंसा से होने वाले मानवीय नुकसान पर भी अपनी बात रखी और कहा कि इस संघर्ष ने लाखों युवा भारतीयों के जीवन और उम्मीदों को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने ये भी कहा कि इस संघर्ष के दौरान 3500 से ज्यादा पुलिस और सुरक्षाकर्मी मारे गए. पीएम मोदी ने कहा, ‘नक्सलवाद ने भारत के एक बहुत बड़े हिस्से और बड़ी आबादी को बंदूक के दम पर अपनी गिरफ्त में ले रखा था.’
पीएम मोदी आगे कहा कि 2014 में सत्ता संभालने के बाद से ही नक्सलवाद को खत्म करना उनकी सरकार की मेन प्रायोरिटी रही है. उन्होंने कहा, ‘दशकों पुरानी चुनौतियों को खत्म किया जाना चाहिए. नक्सलवाद और माओवाद ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है. उन्होंने अनगिनत माताओं के बेटों को छीन लिया, परिवारों को बर्बाद कर दिया और माता-पिता के सपनों को तोड़ दिया.’ पीएम मोदी ने कहा कि नक्सली हिंसा से प्रभावित कई इलाकों में अब विकास, स्थिरता और नया आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है, और जिन इलाकों में पहले संघर्ष होता था, वहां अब राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है.
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
13 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
17 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
18 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
18 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
18 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
19 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
20 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines