हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मणिपुर में 24 घंटे बंद का ऐलान, 6 नागा लोगों के शव मिलने के बाद भड़की हिंसा, क्यों उठी है डिप्टी CM को हटाने की मांग?

Protest Violence in Manipur: मणिपुर में हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही। आए दिन किसी न किसी घटनाक्रम के चलते हिंसा भड़क जाती है। एक बार फिर ऐसा हुआ है और इस बार 6 नागा लोगों के शव बरामद होने से लोग भड़के हुए हैं।

विज्ञापन
मणिपुर पिछले 3 साल से हिंसा की आग में जल रहा है।

मणिपुर फिर हिंसा की आग में जल रहा है। पिछले 24 घंटे से मणिपुर में हिंसा जारी है। ताजा हिंसा किडनैप किए गए 6 नागा लोगों के शव मिलने के बाद भड़की। पूरे राज्य में तनाव है और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (DGP) मुकेश सिंह ने बताया कि लोकल पुलिस, CRPF, असम राइफल्स के करीब 450 जवानों ने स्निफर डॉग्स की मदद से शव बरामद किए। वहीं हालातों को देखते हुए यूनाइटेड नागा काउंसिल ने मणिपुर में 24 घंटे के बंद का ऐलान किया है।

नागा काउंसिल के अध्यक्ष की तीखी प्रतिक्रिया

लियांगमाई नागा काउंसिल अध्यक्ष टिमोथी विजुनामेई ने कहा कि कुकी नार्को-आतंकवादियों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले के लेइलोन वाइफेई गांव से गत 13 मई को 48 लोग अगवा किए गए थे। इनमें शामिल नागा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं। इम्फाल में जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मुर्दाघर में शवों को रखा गया है। शव इतनी खराब हालत में हैं कि उनकी पहचान हो पाना मुश्किल है। आतंकियों का यह कृत्य बेहद शर्मनाक, निंदनीय और निराशाजनक है।

डिप्टी CM नेमचा किपगेन को हटाने की मांग

यूनाइटेड नागा काउंसिल’ (UNC) ने राज्य की डिप्टी CM नेमचा किपगेन को उनके पद से हटाने की कड़ी मांग की है। UNC ने मांगें पूरी होने तक शवों को लेने से इनकार कर दिया है। कुकी विद्रोही गुटों के साथ सरकार के SoO समझौते को रद्द करने की मांग भी UNC ने की है। UNC का कहना है कि डिप्टी CM ‘कुकी नेशनल फ्रंट-पी’ (KNF-P) के अध्यक्ष सेमटिनथांग किपगेन की पत्नी हैं और KNF-P प्रदेश सरकार के साथ हुए ‘सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस’ (SoO) समझौते में शामिल कुकी विद्रोही गुट है। UNC को शक है कि नागा नागरिकों की हत्या में यही गुट शामिल है और इसी गुट ने लोगों का अपहरण किया है।

विज्ञापन

13 मई को क्या हुआ था कांगपोकपी जिले में?

बता दें कि गत 13 मई को कांगपोकपी में घात लगाकर हमला करके थाडौ जनजाति के 2 चर्च नेताओं की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड के बाद 2 पादरियों समेत 6 नागा लोगों और उनके परिजनों को किडनैप कर लिया गया। कांगपोकपी और सेनापति जिलों से कुल 48 लोगों को बंधक बनाया गया था। इनमें से 12 महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया गया था। मंगलवार को कुकी समुदाय के 14 लोगों को रिहा किया गया, जबकि बुधवार को 6 नागा लोगों के शव बरामद किए गए। मेघालय CM कोनराड संगमा और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने अपहरण और हत्याओं की घटना की कड़ी निंदा की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola