हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जम्मू में जल शक्ति कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डेली वेजर्स को उम्मीद थी कि नव-निर्वाचित नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार उनके मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

पंकज शर्मा, जम्मू

जल शक्ति एम्प्लाइज एंड वर्कर्स एसोसिएशन ने जम्मू में एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एसोसिएशन के बैनर तले और जम्मू प्रांत के वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेताओं की अगुवाई में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन में जम्मू क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों से आए अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारी और मजदूर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपने मांगों के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी की और मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च किया।

सरकार ने जानबूझकर डेली वेजर्स की मांगों पर ध्यान न देकर उनकी समस्याओं को बढ़ा दिया 

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डेली वेजर्स को उम्मीद थी कि नव-निर्वाचित नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार उनके मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी, लेकिन बजट सत्र में उनकी मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर डेली वेजर्स की मांगों पर ध्यान न देकर उनकी समस्याओं को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

पानी बंद हड़ताल का किया समर्थन

प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की कि एसोसिएशन पूरी तरह से PHE यूनाइटेड फ्रंट की 72 घंटे की पानी बंद हड़ताल का समर्थन करती है। उन्होंने सभी डेली वेजर्स से एकजुट रहने की अपील की है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि पांच सदस्यीय समिति का गठन कर सरकार मजदूरों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2020 तक के 70 महीनों के बकाया वेतन और न्यूनतम वेतन अधिनियम को लागू करने के लिए किसी समिति की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन सरकार ने इस अहम मुद्दे को भी नजरअंदाज कर दिया।

मांगें पूरी नहीं की गईं तो प्रदर्शन तेज होगा

कर्मचारियों ने स्थायी नियुक्ति, भूमि मामले वाले मजदूरों की नियमितीकरण, बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान, न्यूनतम वेतन अधिनियम का क्रियान्वयन और स्टाफ की कमी को दूर करने जैसी मांगें रखीं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो प्रदर्शन और तेज होगा और पानी बंद हड़ताल की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola