3 मौतें, 15 घायल, 136 गिरफ्तार; मुर्शिदाबाद में BSF की 5 कंपनियां तैनात, जानें अब कैसे हालात?

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा और हालातों को देखते हुए BSF ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स पहले से इलाके में तैनात है। कोलकाता हाईकोर्ट ने भी मामले में सख्ती बरतते हुए कड़े आदेश दिए।

West Bengal Murshidabad Violence

वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई, जिसमें 15 पुलिसकर्मी घायल हुए। 4 आम लोग घायल हुए। अब तक 136 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 3 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा का मामला कोलकाता हाईकोर्ट तक पहुंचा। बेंच ने हिंसा को रोकने में फेल होने पर बंगाल पुलिस को फटकार लगाई।

विज्ञापन

पहले इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स की 15 कंपनियों ने मोर्चा संभाला था और अब BSF की 5 कंपनियों ने मोर्चा संभाल लिया है। कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर ही BSF को तैनात किया गया है। साउथ बंगाल फ्रंटियर BSF के IG करणी सिंह शेखावत खुद मुर्शिदाबाद पहुंचे औ हालातों का जायजा लिया। उन्होंने DGP पश्चिम बंगाल के साथ बैठक भी की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की।

विज्ञापन

इंटरनेट बंद किया गया, 5 BSF कंपनियां तैनात

BSF के IG करणी सिंह शेखावत ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा हिंसा प्रभावित क्षेत्र में केंद्रीय बलों की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। इसलिए खुद हालातों का जायजा लेने आया हूं। अभी हालात सामान्य हैं, लेकिन BSF ने मोर्चा संभाल लिया है। हालातों को काबू करने के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करना है। बंगाल पुलिस की मदद के लिए 5 कंपनियां भेजी हैं।

विज्ञापन

बंगाल पुलिस की मदद करने के लिए आए हैं, स्वतंत्र कार्रवाई के लिए नहीं। राज्य पुलिस की मांग के अनुसार ही काम करेंगे। उम्मीद है कि यहां जल्द ही शांति बहाल हो जाएगी। अगर पुलिस को और कंपनियों की जरूरत होगी तो मुहैया कराई जाएगी। BSF हर स्थिति के लिए तैयार है। हालातों को और खराब नहीं होने दिया जाएगा। इंटरनेट को भी बंद किया गया है, ताकि किसी तरह की अफवाह न फैले।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हिंसा भड़काने के आरोप

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मख्यमंत्री ममता बनर्जीने राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लागू करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखकर क्लीयर किया कि वे वक्फ कानून का समर्थन नहीं करती हैं। इसलिए वह इस कानून को राज्य में लागू नहीं करेंगी। कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकते हुए दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, वे ऐसा न ही करें तो उनके लिए बेहतर होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ