Manmohan Singh Memorial: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने को लेकर केंद्र सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने उनके परिवार को भी स्मारक बनाने को लेकर जगह का चयन करने के लिए कुछ विकल्प दिए हैं। परिवार से कहा गया है कि वे जगह का चयन कर लें ताकि स्मारक बनाए जाने का काम शुरू करवाया जा सके। स्मारक बनाए जाने से पहले ट्रस्ट का गठन भी होगा। केंद्र सरकार की नई नीतियों के तहत ट्रस्ट को ही जमीन आवंटित की जा सकती है। इसके बाद ही स्मारक बनाए जाने का काम शुरू होगा। नियमों के तहत ट्रस्ट ही आवेदन देकर जमीन की डिमांड करेगा। जमीन आवंटन के बाद CPWD के साथ एमओयू साइन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:अमेरिका से भारत लाया जाएगा मुंबई हमले का दोषी आतंकी तहव्वुर राणा, US से मिली हरी झंडी
सूत्रों के मुताबिक मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए एक से डेढ़ एकड़ जमीन आवंटित की जा सकती है। पूर्व पीएम की फैमिली को जिन जगहों का चयन करने के ऑप्शन दिए गए हैं, उनमें किसान घाट, राजघाट और राष्ट्रीय स्मृति स्थल शामिल हैं। स्मारक बनाने को लेकर इन जगहों का दौरा भी शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी कर चुके हैं। माना जा रहा है कि डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक नेहरू-गांधी परिवार के नेताओं की समाधि के पास बनाया जा सकता है। यहां पहले से पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की समाधियां हैं।
26 दिसंबर को हुआ था निधन
बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। जिसके बाद केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। 28 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया था। देश और दुनिया के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। सरकार ने घोषणा की थी उनका स्मारक राजधानी दिल्ली में बनाया जाएगा। 29 दिसंबर को मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे में उनकी अस्थियां रखी गई थीं। यहां शबद कीर्तन और अरदास के बाद इनको यमुना में विसर्जित किया गया था।
ये भी पढ़ेंः Video: एक्सप्रेसवे पर 40 गाड़ियां एक-साथ पंचर, नागपुर हाइवे पर कैसे लगी कारों की कतार?
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
6 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
11 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines