Priyanka Gandhi Speech on Samvidhan Pe Charcha: प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान ने आज की सरकार को यह मानने के लिए मजबूर किया कि ये कितना महत्वपूर्ण हैं। केंद्र सरकार नारी शक्ति अधिनियम लागू क्यों नहीं करती? क्या आज की महिला 10 साल तक इंतजार करेगी। आइये जानते हैं उनके भाषण की 5 बातें।
1.प्रियंका गांधी ने कहा हमारा संविधान सुरक्षा कवच है। ऐसा सुरक्षा कवच जो नागरिकों को सुरक्षित रखता है – यह न्याय का, एकता का, अभिव्यक्ति के अधिकार का कवच है। यह दुखद है कि 10 साल में सत्ता पक्ष के बड़े-बड़े दावे करने वाले साथियों ने इस कवच को तोड़ने की पूरी कोशिश की है। लेटरल एंट्री और निजीकरण के ज़रिए यह सरकार आरक्षण को कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है।
2.प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में उन्नाव रेप पीड़िता का जिक्र किया। उन्होंने कहा उन्नाव में मैं रेप पीड़िता के घर गई। हम सबके बच्चे हैं, हम सोच सकते हैं कि बेटी के साथ बार-बार बलात्कार हुआ। खेत जला दिए, भाई को मारा, घर को जला दिया। उसके पिता ने मुझे बताया कि हमे न्याय चाहिए। बेटी की एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
3.कांग्रेस सांसद ने कहा अगर लोकसभा में ऐसे नतीजे नहीं आए होते तो ये लोग संविधान बदलने का काम कर देते। आप लोग संविधान-संविधान इसलिए कर रहे हैं क्योंकि चुनाव में पता चल गया देश की जनता ही संविधान को सुरक्षित रखेगी। हारते-हारते जीते तो पता चला कि संविधान बदलने की बात नहीं चलेगी।
4.प्रियंका ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा जिसका नाम लेने से वे कभी झिझकते हैं वे कभी खुद का बचाव करने के लिए उनका नाम जी भरकर लेते हैं। इन लोगों ने तमाम पीएसयू बनाए। उनका नाम पुस्तकों से और भाषणों से हटाया जा सकता है, लेकिन देश निर्माण से उनका नाम कभी नहीं मिटाया जा सकता।
5.आज सत्ता पक्ष के साथी अतीत की बातें करते हैं। 1921 में क्या हुआ, नेहरू ने क्या किया। अरे आज की बात कीजिए। देश को बताइये कि आप क्या कर रहे हैं? क्या सारी जिम्मेदारी नेहरू जी की है। प्रियंका ने आगे कहा भय फैलाने वाले खुद भय में रहने लगे हैं। ये प्रकृति का नियम हैं। चर्चा से घबराते हैं। आज के राजा भेष बदलते हैं, उन्हें शौक है। न जनता के बीच जाने की हिम्मत है और न आलोचना सुनने की है।
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
11 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
12 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines