Priyanka Gandhi Slams PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का प्रचार आज शाम 5 बजे थम गया। इस चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें रायबरेली सीट भी शामिल हैं। इस सीट से इस बार सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के चुनाव में उन्हें अमेठी से हार का सामना करना पड़ा था। रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए साख का सवाल बन गई है। अब तक प्रियंका गांधी जोकि पूरे देश में प्रचार कर रही थी लेकिन इस पूरे चरण में वे रायबरेली में ही रहीं। इस बीच प्रियंका गांधी ने आज कहा कि मैं दावा करती हूं कि पीएम मोदी हिंदू धर्म पर राहुल गांधी के साथ बहस नहीं कर पाएंगे। उन्होंने यह बात एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही।
प्रियंका गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी बहुत अच्छे प्रधानमंत्री बनते क्योंकि वे देश को गहराई से समझते हैं। इतना ही नहीं वे हिंदू धर्म की गहराइयों को भी समझते हैं। अगर मोदीजी, राहुल गांधी के साथ डिबेट करें तो मैं दावे के साथ कहती हूं कि वे राहुल जी के साथ बोल नहीं पाएंगे। इस चुनाव में यह तय किया गया है कि इंडिया गठबंधन के नेता यह तय करेंगे कि पीएम कौन बनेगा वे जिस पर मोहर लगाएंगे हम उसे अपना समर्थन देंगे।
भाजपा ने उनको घर से निकाला लेकिन वे झुके नहीं
प्रियंका ने कहा कि राहुल जी पर मीडिया से लेकर भाजपा के नेताओं ने इतने आरोप लगाए लेकिन राहुल जी अडिग खड़े रहे। वे झुकते नहीं हैं। डरते नहीं हैं। भाजपा के लोगों ने उनको घर से निकाला, संसद से निकाला, मुकदमे लगाए, लेकिन राहुल जी झुके नहीं। पूरा देश समझ रहा है कि यह आदमी सच बोलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी बैकफुट पर हैं। हम लगातार उनसे अपील कर रहे हैं कि मोदीजी मुद्दे पर आइए लेकिन वे मुद्दे पर नहीं आ रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Swati Maliwal से जुड़ा CCTV Video हुआ वायरल, जानें Kejriwal के घर क्या हुआ?
ये भी पढ़ेंः ’48 सीटों पर हमारी जीत तय’, News24 के साथ Exclusive Interview में महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने किया दावा
संबंधित खबरें
'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
22 mins agoगुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines