Priyanka Gandhi on Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में है। पिछले दिनों विरासत टैक्स पर विवादस्पद बयान देने के बाद अब सैम पित्रोदा ने भारतीयों पर रेसिस्ट टिप्पणी की है। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी सैम पित्रोदा के बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है।
फुल टॉस खेलते हैं पीएम मोदी- प्रियंका गांधी
दरअसल प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव प्रचार करने पहुंची थी। इसी दौरान सैम पित्रोदा का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने पूर्वी भारतीयों को चाइनीज और दक्षिण भारतीयों को अफ्रीकी बताया है। सैम पित्रोदा के बयान पर जब प्रियंका गांधी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बेकार के मुद्दों पर फुल टॉस खेलने में माहिर हैं। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वो बेरोजगारी, महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर बात करें तभी मैं मानूंगी कि हां कोई अच्छा खेल रहा है।
पीएम के ‘अंबानी-अडाणी’ बयान पर तोड़ी चुप्पी
प्रधानमंत्री मोदी ने अंबानी और अडाणी का नाम लेते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा था, जिसके जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री मोदी ने कई चीजों पर सफाई दी है। पीएम मोदी ने मेरे भाई को शहजादा कहा लेकिन वो खुद शहनशाह हैं। वो इसलिए सफाई दे रहे हैं क्योंकि लोगों को दिख रहा है कैसे वो देश की संपत्ति बड़े-बड़े बिजनेसमैन के हाथों में सौंप रहे हैं।
सैम पित्रोदा का बयान
गौरतलब है कि भारत की विविधता पर बात करते हुए सैम पित्रोदा ने विवादित बयान दे डाला। उन्होंने दक्षिण भारतीयों की तुलना साउथ अफ्रीका के लोगों से की तो पूर्वी भारत के लोगों को चीनी बताया। सैम पित्रोदा ने कहा कि पश्चिमी भारत के लोग अरब देश के लोगों की तरह हैं और उत्तर भारत के लोग गोरे होते हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सैम पित्रोदा अपने बयान को लेकर विवादों में छा गए हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विरासत टैक्स लागू किया जाएगा यानी माता-पिता को अपनी संपत्ति बच्चों को देने के लिए टैक्स चुकाना होगा।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
2 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
2 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान अर्नब की स्पीड हुई स्लो, MP/UP समेत 9 जिलों में अलर्ट
4 hrs agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
4 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
5 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
12 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
13 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
14 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines