हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

देश की जनता को जवाब दें पीएम मोदी... रुपए की गिरती कीमत पर बोलीं प्रियंका गांधी

---विज्ञापन---

Priyanka Gandhi on PM Modi: दिल्ली चुनाव नजदीक आने के साथ ही देश में भी सियासी सरगरमी तेज होने लगी है। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी पर हमला किया है। डॉलर के मुकाबले गिरती रुपए की कीमत राजनीति में भी चर्चा का कारण बन गई है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने कहा कि रुपए की गिरावट के सारे रिकॉर्ड्स टूट चुके हैं। उन्हें देश की जनता को जवाब देना होगा।

कितनी है रुपए की कीमत?

दरअसल प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इतिहास में पहली बार 1 डॉलर की कीमत 86.4 रुपए हो गई है।

यह भी पढ़ें- PM Modi के किस बयान पर भड़की कांग्रेस? याद दिलाई 8 महीने पुरानी बात

---विज्ञापन---

प्रियंका ने पूछा सवाल

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में जब एक डॉलर ी कीमत 58-59 रुपए थी, तब नरेंद्र मोदी जी रुपए की कीमत को सरकार की आबरू से जोड़ते थे। तब वो कहते थे कि मुझे सब मालूम है। किसी देश की करंसी ऐसे नहीं गिर सकती है। आज वो खुद प्रधानमंत्री हैं और रुपए की गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। उन्हें देश की जनता को जवाब देना चाहिए।

PR पर रहता है ध्यान- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने बीते दिन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। पीएम मोदी के हालिया पॉडकास्ट का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी अपने व्यक्तिगत प्रचार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उन्होंने अपने PR पर पर्याप्त धनराशि खर्च की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir की वर्षगांठ 11 जनवरी को क्यों? 22 को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

Sponsored Links by Taboola