हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्रियंका गांधी ने फर्जी AI वीडियो को लेकर लोगों को किया अलर्ट, निवेश के नाम पर ठगी से बचने की अपील

प्रियंका गांधी ने अपने नाम, चेहरे और आवाज का इस्तेमाल कर बनाए जा रहे फर्जी AI वीडियो को लेकर लोगों को अलर्ट किया है. उन्होंने निवेश के नाम पर ठगी से बचने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील की.

विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने अपने नाम और आवाज का इस्तेमाल कर बनाए जा रहे फर्जी AI वीडियो को लेकर लोगों को सतर्क किया. (Image- Priyanka Gandhi/ Facebook)

कांग्रेस की महासचिव एवं वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर उनके नाम और आवाज का इस्तेमाल कर बनाए जा रहे वीडियो को लेकर लोगों को सावधान किया है. उन्होंने कहा कि इन दिनों उनके चेहरे और आवाज वाले कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिनका उनसे कोई लेना-देना नहीं है. इन वीडियो में लोगों को निवेश से जुड़ी सलाह दी जा रही है.

AI से बनाई जा रहीं हैं वीडियो

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर के इसकी जानकारी दी. प्रियंका गांधी ने पोस्ट के माध्यम से कहा कि व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई (AI) से तैयार की गई वीडियो चल रहीं हैं. इन वीडियो में उनकी आवाज, उनका नाम और उनके जैसे दिखने वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है. यह वीडियो पहली बार में देखने पर असली लग सकती है. इन वीडियो में खास तौर पर किसी निवेश योजना में पैसे लगाने का सुझाव दिया जा रहा है. प्रियंका गांधी ने साफ तौर पर मना किया है कि उन्होंने ऐसी कोई भी निवेश संबंधी सलाह नहीं दी है.

निवेश संबंधी जानकारी और अनजान लिंक पर नहीं करें भरोसा

प्रियंका गांधी ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी वीडियो में कही गई किसी भी बात पर भरोसा न करें. उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें. उन्होंने कहा कि उनके नाम, फोटो और आवाज का इस्तेमाल करने का मकसद लोगों को गुमराह करना और ठगी का शिकार बनाना है. एआई तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए ऐसे में किसी नेता, अभिनेता या अन्य चर्चित व्यक्ति के चेहरे और आवाज वाले वीडियो को देखकर लोग तुरंत भरोसा कर लेते हैं, इसीलिए ऐसे में भरोसा करने के बजाय उसकी गहराई से सच्चाई जांचना जरूरी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola