अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। इस फेरबदल के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा की जगह अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रभार दिया गया है।
प्रियंका गांधी को फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। जयराम रमेश को संचार और केसी वेणुगोपाल को संगठन का जिम्मा मिला है। पार्टी ने शनिवार को दिल्ली में हुई राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक के बाद जानकारी साझा की है। उत्तर प्रदेश में पार्टी इस बार ब्राह्मण चेहरे को आगे लेकर आई है।
इसके अलावा मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। जितेंद्र सिंह को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है और साथ में मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ और कुमारी शैलजा को उत्तराखंड की कमान दी गई है।
दिल्ली का प्रभारी दीपक बबारिया को बनाया गया है। उन्हें हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, जीए मीर को झारखंड का प्रभारी बनाते हुए पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीपा दास मुंशी को केरल व लक्ष्यदीप की जिम्मेदारी मिली है और साथ में तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
इन नेताओं को बनाया गया इंचार्ज
इसके साथ ही रमेश चेनिथला को महाराष्ट्र, मोहन प्रकाश को बिहार, सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान और देवेंदर यादव को पंजाब की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. चेल्लाकुमार को मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। भारतसिंह सोलंकी को जम्मू-कश्मीर की कमान दी गई है।
माणिकराव ठाकरे को पार्टी ने गोवा, दमन व दीव और दादका एवं नगर हवेली का इंचार्ज बनाया है। गिरीश चोडनकर को त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर और नगालैंड की जिम्मेदारी दी गई है। मानिकम टैगोर को आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार का इंचार्ज बनाया गया है। गुरदीप सिंह सप्पल को एडमिनिस्ट्रेशन इंचार्ज बनाया गया है।
अजय माकन को कोषाध्यक्ष और मिलिंद देवड़ा व विजय इंदर सिंहला को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
संबंधित खबरें
'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
12 mins agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
58 mins agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
2 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
3 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
3 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
3 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
4 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
4 hrs agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
4 hrs agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines