Priyanka Gandhi Attack Modi Government : कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में भारतीयों की आमदनी लगातार घट रही है और कर्जदारों की संख्या बढ़ रही है। जब लोग खुशहाल होते हैं, तब देश आगे बढ़ता है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने देश के कमजोर होने की वजह बताई।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू कहते थे कि मुल्क थोड़े आदमियों के ऊंची कुर्सी पर बैठने से नहीं उठते। मुल्क उठते हैं जब करोड़ों लोग खुशहाल होते हैं और तरक्की करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, भारतीय परिवारों की आमदनी लगातार घट रही है और कर्ज लेने वालों की संख्या बढ़ रही है।
यह भी पढे़ं : बीजेपी सांसद ने प्रियंका गांधी को गिफ्ट किया बैग, ‘1984’ का जिक्र
30 फीसदी बढ़ा गोल्ड लोन डिफॉल्ट : प्रियंका गांधी
उन्होंने आगे कहा कि घटती आमदनी की वजह से लोन चुकाना मुश्किल हो रहा है, इसका नतीजा ये है कि मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती 7 महीनों में गोल्ड लोन में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन गोल्ड लोन डिफॉल्ट 30 प्रतिशत बढ़ गया। वर्ल्ड इनक्वॉलिटी डेटाबेस के अनुसार, भाजपा राज में आर्थिक असमानता अंग्रेजी राज से भी ज्यादा बढ़ गई है। देश की आधी से ज्यादा संपत्ति पर एक प्रतिशत अमीरों का कब्जा है।
‘अप्रत्यक्ष कर ने बढ़ाई महंगाई’
प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछली आठ तिमाही से निजी खपत लगातार नीचे गिर रही है और घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर है। नोटबंदी के बाद से लगातार नौकरियां घटी हैं और यह ट्रेंड अब तक जारी है। मध्य और निम्न आय वर्ग के लोगों पर अप्रत्यक्ष कर के बोझ ने महंगाई बढ़ाई, जिसकी वजह से आम लोग अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं।
यह भी पढे़ं : Rahul Gandhi Vs Pratap Sarangi: प्रियंका गांधी ने घटनाक्रम को साजिश बताया, बोलीं- खड़गे जी को धक्का मारा, मैंने खुद देखा
आर्थिक कुनीतियों ने देशवासियों को किया कमजोर : कांग्रेस सांसद
वायनाड सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘सालाना दो करोड़ नौकरियां’, ‘5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’, ‘विश्वगुरु’ और ‘नए साल के संकल्प’ जैसे जुमले तो खूब दिए, लेकिन असल में उनकी आर्थिक कुनीतियों ने करोड़ों देशवासियों को कमजोर किया है।
संबंधित खबरें
LIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अगले 2 घंटे में पड़ सकता है कमजोर
1 hr agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
2 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
12 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
12 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
12 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines