Priyanka Chaturvedi Slams Abdul Razzaq: शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल्ल रज्जाक पर निशाना साधा है। उन्होंने ऐश्वर्या राय को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि उनकी इस प्रकार की टिप्पणी से जाहिर होता है कि उनकी कितनी घटिया परवरिश हुई है। उनकी ऐसी टिप्पणी के बावजूद भी ऐश्वर्या का वहीं कद अभी भी बरकरार हैं। बता दें कि अब्दुल रज्जाक ने यह टिप्पणी एक कार्यक्रम में की है। इस दौरान उनके साथ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी और पूर्व तेज गेंजबाद उमर गुल भी मौजूद थे।
बता दें कि इस कार्यक्रम में अब्दुल रज्जाक विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के घटिया प्रदर्शन को लेकर बात कर रहे थे। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार के लिए पीसीबी को दोषी ठहराते हुए उन्होंने ऐश्वर्या राय का नाम लेकर तंज किया। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय से शादी करने से कभी नेक और गुणवान बच्चा पैदा नहीं होगा। पीसीबी की भी हालत ऐसी ही है। इसलिए पहले आपको अपनी नीयत ठीक करनी होगी।
शाहिद आफरीदी बोले- उन्हें समझ नहीं आया कि वे क्या करें?
अब्दुल रज्जाक की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद रज्जाक ने माफी भी मांगी है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैं क्रिकेट पर बात कर रहा था और क्रिकेट से जुड़ा एक उदाहरण दे रहा था, लेकिन मेरी जुबान फिसल गई और मैंने ऐश्वर्या राय का नाम ले लिया ऐसा मेरा कोई इरादा नहीं था। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। वहीं रज्जाक की टिप्पणी को लेकर शाहिद आफरीदी पर भी लोगों ने निशाना साधा। इस पर आफरीदी ने कहा कि उनकी इस टिप्पणी पर वे हंसे, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया कि वे क्या करें?
इसके बाद जब मैं घर आया तो किसी ने रज्जाक की टिप्पणी की क्लिप मेरे साथ साझा की। इसके बाद मुझे लगा कि किसी के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। मैंने रज्जाक से बात की और उनको माफी मांगने को कहा। बता दें कि अब्दुल रज्जाक की इस टिप्पणी पर शोएब अख्तर ने भी निंदा की। शोएब ने कहा कि किसी भी महिला का इस तरह अपमान नहीं किया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
28 mins agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
2 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
2 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
9 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
10 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
12 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines