प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 साल पूरे, 238 करोड़ से अधिक सिलेंडर किए गए रिफिल

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि PMUY के इन 9 सालों में 238 करोड़ से अधिक सिलेंडर रिफिल किए गए हैं। यह इस योजना की सफलता को दिखाता है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक 11,670 नए LPG डिस्ट्रीब्यूटर भी जुड़े हैं।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के 9 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कुछ तथ्य सामने रखे हैं, जिनसे पता चलता है कि इस योजना से जमीनी स्तर पर, खासकर समाज के वंचित तबके में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘बीते 9 सालों में नारी सशक्तीकरण की मिसाल बनी और 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को योजना का फायदा मिला है। आपको बता दें कि यह योजना 1 मई 2016 को शुरू की गई थी।

मील का पत्थर साबित हुई- हरदीप सिंह पुरी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सभी के लिए खाना पकाने का ईंधन देने की दिशा में देश के लिए मील का पत्थर है। इस योजना के तहत, देश भर में गरीब परिवारों की वयस्क महिला सदस्यों को जमा राशि मुक्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाते हैं। योजना की सफलता पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए वरदान बन गई है।’ उन्होंने आगे बताया, ‘इन सालों में 11,670 नए एलपीजी वितरकों के जुड़ने से दूरदराज और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी सिलेंडर दिए गए हैं।’

लॉन्च हुई उज्ज्वला 2.0

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने देश भर में लाखों गरीबों और दलितों के जीवन को बदल दिया है। मार्च 2025 तक 10.33 करोड़ परिवारों को इस योजना के तहत कवर किया गया था। बाकी जरूरतमंद परिवारों को कवर करने के लिए, केंद्र ने अगस्त 2021 में उज्ज्वला 2.0 लॉन्च की। इसका लक्ष्य 1 करोड़ ज्यादा पीएमयूवाई कनेक्शन जारी करना था। जनवरी 2022 में उज्ज्वला 2.0 के तहत 60 लाख LPG कनेक्शन जारी किए गए, जो दिसंबर 2022 तक 1.60 करोड़ तक पहुंच गए। 1 मार्च 2025 तक देश में एक्टिव डोमेस्टिक एलपीजी कस्टमर्स की कुल तादाद 32.94 करोड़ है, जिसमें 10.33 करोड़ PMUY लाभार्थी भी शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ