हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5G सेवा की करेंगे शुरुआत, इन शहरों को पहले मिलेगी सर्विस

विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी

कुमार गौरव, नई दिल्ली: दूरसंचार के क्षेत्र में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 10 बजे 5 जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान देश के तीन प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर प्रधानमंत्री के सामने एक-एक यूज केस का प्रदर्शन करेंगे।

रिलायंस जियो मुंबई के एक स्कूल के एक शिक्षक को महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा में तीन अलग-अलग स्थानों के छात्रों से जोड़कर ये दिखाने का प्रयास करेगी कि कैसे 5G शिक्षकों को छात्रों के करीब लाकर शिक्षा की सुविधा प्रदान की जा सकती है।

अभी पढ़ें – 5G In India: PM मोदी ने 5G सेवा की शुरुआत की, ऐसे यूज कर सकेंगे नेक्स्ट जेनरेशन टेलीकॉम सर्विस

वही, एयरटेल के डेमो में उत्तर प्रदेश की एक लड़की वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी की मदद से सौर मंडल के बारे में जानने के लिए एक जीवंत शिक्षा अनुभव को देखेगी। लड़की होलोग्राम के माध्यम से मंच पर उपस्थित होकर अपने सीखने के अनुभव को प्रधानमंत्री के सामने साझा करेगी।

वोडाफोन-आइडिया के डेमो में दिल्ली मेट्रो की एक निर्माणाधीन सुरंग में कामगारों की सुरक्षा को डायस पर सुरंग के डिजिटल ट्विन के निर्माण के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। डिजिटल ट्विन दूरस्थ स्थान से वास्तविक समय में श्रमिकों को सुरक्षा अलर्ट देने में मदद करेगा। पीएम वीआर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके वास्तविक समय में काम की निगरानी के लिए डायस से लाइव डेमो भी लेंगे।

प्रौद्योगिकी के भविष्य के बारे में कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रधानमंत्री इस प्रदर्शनी का भी देखेंगे। इस दौरान और भी कई क्षेत्रों में 5जी प्रौद्योगिकी के उपयोग के प्रदर्शन को प्रधानमंत्री देखेंगे। प्रदर्शनी में पीएम के सामने प्रदर्शित किए जाने वाले विभिन्न उपयोग के मामलों में सटीक ड्रोन आधारित खेती भी शामिल होगी।

पहले फेज में 13 शहरों का नाम शामिल

रिपोर्ट्स की मानें तो भारत पहले चुनिंदा शहरों में 5जी सर्विस को शुरू किया जाएगा, जो कि फेजवाइज शुरू किया जाएगा। पहले फेज में चुनिंदा शहरों का नाम शामिल है जो सबसे पहले फास्ट स्पीड नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे। 5जी सर्विस को पहले फेज में केवल 13 शहरों में शुरू किया जाएगा।

इन 13 शहरों में पहले शुरू होगी 5G सर्विस

  1. दिल्ली
  2. गुरुग्राम
  3. मुंबई
  4. पुणे
  5. बेंगलुरु
  6. अहमदाबाद
  7. कोलकाता
  8. लखनऊ
  9. गांधीनगर
  10. चंडीगढ़
  11. हैदराबाद
  12. चेन्नई
  13. जामनगर

अभी पढ़ें – ‘कई लोगों ने मेरे आत्मानिर्भर भारत विजन का मजाक उड़ाया’, 5G लॉन्च पर बोले PM मोदी

बता दें कि पहले फेज में शामिल इन 13 शहरों के सभी लोगों को पहले रोलआउट में 5G सर्विस का लाभ नहीं हो सकेगा। इन शहरों में भी पहले चुनिंदा क्षेत्र होंगे जहां पर पहली बार रोलआउट होने पर 5जी सर्विस पहुंच सकेगी। इन शहरों के सभी क्षेत्रों में 5जी सर्विस पहुंचने में समय लगेगा।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें