Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ स्थगित किया गया है। इसे कसौटी पर परखा जाएगा। जब राष्ट्र प्रथम हमारा संकल्प होता है, तो दृढ़ निर्णय लिए जाते हैं।
100 से अधिक आतंकवादियों को मारा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के हमले में 100 से अधिक खूंखार आतंकवादियों को मारा गया है। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे हमारी सैन्य ताकत से पाकिस्तानी ड्रोन को ढेर कर दिया। उन्होंने दुनिया ने देखा है कि पाकिस्तान आतंकियों का घर है। पीएम ने कहा कि पाकिस्तान न्यूक्लियर को ब्लैकमेल करते हुए धमकी देता है। लेकिन भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकी में नहीं आएगा।
पाक ने बौखलाहट में किया दुस्साहस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुश्मनों को अब हमारी महिलाओं के माथे के सिंदूर मिटाने के परिणाम का एहसास हो गया है; ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ नाम नहीं था। हमने सेना को आतंकवादियों को मिट्टी मिलाने की पूरी छूट दी। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान ने हताशा और बौखलाहट में दुस्साहस किया। भारत ने इसका भी मुहंतोड़ जवाब दिया है।
सिंदूर मिटाने की कीमत हमने की वसूल
पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में धर्म पूछताछ मारना आतंकवाद का सबसे वीभत्स चेहरा था। इसके जरिए देश का माहौल खराब करने साजिश थी। हमने इसके बाद सेना को कार्रवाई करने की खुली छूट दी और भारत के हमले आतंकवादियों के हौसले टूट गए। आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए हमने आतंकवाद के हेडक्वार्टर उजाड़ दिए।
ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ नाम नहीं है। यह देश के कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात, 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
18 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
32 mins agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines