PM Modi के शपथ ग्रहण के गवाह बनेंगे 9000 मेहमान, जानें 2014 और 2019 से क्या है अलग?

PM Modi Oath Ceremony Guest List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ समारोह आज शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। इस सेरेमनी में देश-विदेश के 9 हजार से ज्यादा मेहमान हिस्सा लेंगे। यहां देखें पीएम मोदी की पूरी गेस्ट लिस्ट…

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Oath Ceremony Guest List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ समारोह में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। आज शाम 7:15 बजे पीएम के शपथ समारोह का आगाज होगा। दो घंटे तक चलने वाली इस सेरेमनी में 9 हजार से ज्यादा मेहमान पीएम की शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे।

7 देशों के नायक करेंगे शिरकत

विदेशी मेहमान देश पद
मोहम्मद मुइज्जू मालदीव राष्ट्रपति
शेख हसीना बांगलादेश प्रधानमंत्री
रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका राष्ट्रपति
पुष्पकमल दाहाल नेपाल प्रधानमंत्री
जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भूटान राजा
प्रविंद कुमार जगन्नाथ मॉरीशस प्रधानमंत्री
अहमद अफीफ सेशेल्स उप-राष्ट्रपति

स्पेशल गेस्ट लिस्ट में कौन शामिल?

पीएम मोदी के शपथ समारोह की स्पेशल गेस्ट लिस्ट काफी दिलचस्प है। इस लिस्ट में वंदे भारत की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव, ट्रांसजेंडर, केंद्र सरकारी की योजनाओं के लाभार्थी, सफाई कर्मचारी, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के कर्मचारी समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।

पिछले दो शपथ समारोह

पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद पीएम मोदी देश के दूसरे प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जो लगातार तीन बार शपथ ग्रहण करेंगे। पीएम मोदी ने इससे पहले 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 2014 के शपथ समारोह में SAARC देशों के लीडर्स को आमंत्रित किया गया था तो 2019 में BIMSTEC देशों के नुमाइंदे पीएम की शपथ सेरेमनी का हिस्सा बने थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ