PM Modi In Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना के दौरे पर हैं। इसी साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम मोदी ने वारंगल में भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां करीब 61 सौ करोड़ रुपए की कई सड़क और रेल बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी है। इनमें काजीपेट में रेलवे वैगन विनिर्माण इकाई भी शामिल है। जिसे 500 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस कारखाने से तमाम लोगों को रोजगार मिलेगा।
वारंगल में आयोजित सभा में पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में तेलंगाना ने अपनी स्थापना के 9 वर्ष पूरे किए हैं। तेलंगाना राज्य भले ही नया हो लेकिन भारत के इतिहास में यहां का कंट्रीब्यूशन, यहां के लोगों का योगदान हमेशा बहुत बड़ा रहा है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: जानें कौन हैं नीलम गोरे, जिन्हें CM एकनाथ शिंदे ने सौंपा पार्टी का अहम पद
अब तेलंगाना के सामने अवसर
पीएम मोदी ने कहा कि तेलुगू लोगों के सामर्थ्य ने हमेशा भारत के सामर्थ्य को बढ़ाया है। आज जब भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है, तो उसमें भी तेलंगाना के लोगों की बड़ी भूमिका है। आज जब पूरी दुनिया भारत में निवेश के लिए आगे आ रही है, विकसित भारत को लेकर इतना उत्साह है, तब तेलंगाना के सामने अवसर ही अवसर हैं।
एनर्जी से भरा हुआ आज का भारत
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का नया भारत, युवा भारत है, एनर्जी से भरा हुआ है। 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में हमारे पास ये गोल्डन पीरियड आया है। हमें इस गोल्डन पीरियड के हर सेकेंड का पूरा इस्तेमाल करना है। देश का कोई भी कोना, तेज विकास की किसी भी संभावना से पीछे नहीं रहना चाहिए। आज हर प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पहले से कई गुना तेजी से काम हो रहा है। आज पूरे देश में हाइवे,एक्सप्रेस वे, इकोनॉमिक कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का जाल बिछ रहा है।
यह भी पढ़ें: तेलंगाना में टला बड़ा हादसा; हावड़ा-फलकनुमा एक्सप्रेस के तीन कोच में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
गडकरी बोले- अमेरिका से अच्छी होंगी सड़कें
इस कार्यक्रम में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि राजमार्ग नेटवर्क से व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मैं अक्सर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के प्रसिद्ध उद्धरण को दोहराता हूं कि अमेरिकी सड़कें अच्छी हैं। हम अमेरिका से अच्छी सड़कें बना रहे हैं। मुझे खुशी है कि पीएम के नेतृत्व में यहां जो सड़क ढांचा विकसित होगा, वह खनन उद्योग, व्यापार, व्यवसाय, निर्यात-आयात और विकास के छोटे केंद्रों को जोड़ेगा और हम रोजगार पैदा करेगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
41 mins ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
50 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
2 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
4 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
7 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines