PM Modi Speech in East Champaran Bihar: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार बिहार पहुंच चुके हैं। बिहार के चंपारण में पीएम मोदी की भव्य रैली देखने को मिली। इस दौरान पीएम मोदी पूर्वी चंपारण की जनता को संबोधित करते नजर आए हैं। तो आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें।
1. विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी बोले कि पहले चरण में इंडी गठबंधन पस्त हुआ और बाद के चरणों में इंडी गठबंधन ध्वस्त हुआ। अब कल पांचवे चरण में इंडी गठबंधन पूरी तरह परास्त हो चुका है।
2. 21वीं सदी का भारत इंडी गठबंधन के पापों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए 4 जून को गठबंधन पर सबसे बड़ा प्रहार होगा। ये प्रहार टुकड़े-टुकड़े गैंग, भ्रष्टाचार, सनातन को गाली देने वाली मानसिकता, अपराधी, माफिया, जंगल राज पर होगा।
3. चंपारण में बापू (महात्मा गांधी) ने सत्याग्रह और स्वच्छागृह का प्रयोग किया था। आजादी के बाद इसी से प्रेरणा लेकर देश में सफाई का आंदोलन करना चाहिए था। लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) सत्ता में आने के साथ ही ना सिर्फ बापू को बल्कि बापू के विचारों को भी छोड़ दिया।
4. आजादी के 70 साल बाद जब आपने एक गरीब मां के बेटे को अपनी सेवा करने का अवसर दिया। ऐसे में जब मोदी आया तो घर-घर शौचालय पहुंचा। मैं गरीब मां का बेटा हूं। लेकिन मेरी मां बहनों को शौचालय की जरूरत क्यों थी? इसकी उनको (कांग्रेस) समझ ही नहीं थी।
5. ये मोदी है, जो हर घर में बिजली, गैस और जल पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। इन 60 सालों में इन लोगों (विपक्षी दल) ने बड़े-बड़े महल बना लिए, स्विस बैंक में अकाउंट खुल गए। आपके पास पेट भरने को अन्न नहीं था मगर इन लोगों की तिजोरी में नोटों के पहाड़ बने थे।
6. देश में गरीब की पूछ तब शुरू हुई जब गरीब का ये बेटा आपका प्रधानसेवक बना। पिछले 10 साल में मोदी का बहुत सारा समय पिछली सरकारों में गड्ढे भरने में निकला है। जो काम पिछले 10 सालों में हुआ है वो काम अगले पांच सालों में होगा। ये मोदी की गारंटी है।
7. मैं आज पूज्य बापू की जन्मभूमि गुजरात से बापू की कर्मभूमि चंपारण में आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। मैं हिन्दुस्तान के कोने-कोने में जनता जनार्दन के दर्शन करने जा रहा हूं। अपने 10 सालों के काम का हिसाब लेने जा रहा हूं और जहां भी गया बस एक ही मंत्र सुनाई दे रहा है कि अबकी बार 400 पार।
8. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं सुना है कि यहां कोई घूम-घूम कर कह रहा है कि 4 जून के बाद मोदी का बेड रेस्ट होगा। मैं तो कामना करता हूं कि देश के किसी नागरिक के जीवन में बेड रेस्ट की नौबत नहीं आनी चाहिए। देश का हर नागरिक ऊर्जा से भरा हो और उत्सव भरी जिंदगी जीता हो।
9. मैं जहां जाता हूं अपने काम का रिपोर्ट कार्ड देता हूं। लेकिन इंडी गठबंधन वाले नौकरी के बदले लोगों की जमीनें लिखवा ली हैं, वो युवाओें का भविष्य कैसे बनाएं। उनके जंगल राज में माफिया फूले-फले हैं। आज हमारे मित्र सुशील मोदी जी हमारे बीच में नहीं हैं मगर जब इतिहास उनका अवलोकन करेगा तो नीतीश कुमार और सुशील मोदी जी का नाम साथ में लिखा जाएगा, जिन्होंने बिहार को जंगल राज से छुटकारा दिलवाया है।
10. रोजगार पर विपक्ष को जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। चंपारण में केंद्रीय विश्वविद्यालय बना है, खेती के लिए रिसर्च सेंटर बना है, सिलेंडर का प्लांट लगा है, डेरी प्लांट से हजारों पशु पालन करने वालों की आय बढ़ी है, पुल, हाईवे और आधुनिक रेलवे स्टेशन बिना रोजगार दिए ही बन गए क्या?
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
22 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
55 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines