PM Modi onMani Shankar Aiyar Pakistan Remark: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान वाले बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने जबरदस्त जवाब दिया है। ओडिशा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिना नाम लिए मणिशंकर अय्यर को खूब खरी-खोटी सुनाई है।
लोगों को डरा रही है कांग्रेस
ओडिशा के कंदमाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग एक बार फिर से लोगों को डरा रहे हैं कि संभलकर चलो पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। पीएम ने कहा, ये मरे पड़े लोग देश के मन को भी मार रहे हैं। कांग्रेस का हमेशा से यही रवैया रहा है।
पाकिस्तान के परमाणु बम पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के परमाणु बम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आज पाकिस्तान के हालात ऐसे हैं कि बम को संभालना भी उसके बसका रोग नहीं है। अब तो वो बम बेचने के लिए निकले हैं कि कोई खरीदने वाला मिल जाए। मगर लोगों को मालूम है कि क्वालिटी में दम नहीं है। वो फिर भी बिकता नहीं है।
मणिशंकर अय्यर का बयान
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक इंटरव्यू के दौरान मणिशंकर अय्यर ने विवादिन बयान दिया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी एक संप्रभु मुल्क है और हमें पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए। पाकिस्तान के पास परमाणु बम है और कोई भी पागल उसका इस्तेमाल कर सकता है। मणिशंकर अय्यर का ये बयान आग की तरह वायरल हो गया। ऐसे में सैम पित्रोदा के बाद सित्तारूढ़ दल ने मणिशंकर अय्यर के बयान को भी चुनावी एजेंडा बना लिया है।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
7 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
7 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
9 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
12 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
12 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
12 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
13 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
14 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines