भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को लेकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन टॉप नेताओं में शामिल हैं, जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात करना चाहेंगे. सर्जियो गोर के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंध भी हैं और यही वजह है कि दिसंबर में फ्लोरिडा में होने वाली G20 सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात सिर्फ एक सामान्य मीटिंग नहीं होगी.
भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप
इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सर्जियो गोर ने कहा कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा जाए कि G20 में आने वाले नेताओं में वह किससे मिलना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी उनकी उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर होंगे. हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किसी बैठक की अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. अमेरिकी राजदूत ने यह भी संकेत दिया कि ट्रंप अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप वर्ष 2020 में भारत की अपनी यात्रा को आज भी बेहद याद करते हैं.
यह भी पढ़ें: US-ईरान जंग कब खत्म होगी? अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने इस सवाल पर दिया बड़ा बयान
भारत-US ट्रेड डील पर क्या बोले सर्जियो गोर?
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर भी अमेरिकी राजदूत ने उम्मीद जताई कि बातचीत जल्द किसी नतीजे तक पहुंच सकती है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद समझौते पर दोबारा काम किया जा रहा है, लेकिन दोनों देश अभी भी डील के काफी करीब हैं. सर्जियो गोर ने उम्मीद जताई कि आने वाले कुछ महीनों में समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है.
सर्जियो ने क्यों की पीएम मोदी की तारीफ?
उन्होंने कहा कि बड़े व्यापार समझौतों में समय लगना नॉर्मल बात है. भारत और अमेरिका के बीच मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार करीब 240 अरब डॉलर का है और दोनों देशों ने आने वाले वर्षों में इसे 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. सर्जियो गोर ने पीएम मोदी की भी तारीफ करते हुए कहा कि भारत का स्थिर और मजबूत रहना अमेरिका के हित में है. सर्जियो के मुताबिक, दोनों देशों के बीच निवेश और कारोबारी सहयोग लगातार बढ़ रहा है.
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
10 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
11 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
12 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
13 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
14 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
15 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
17 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
17 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
18 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines