राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी अंतरराष्ट्रीय फ्लीट की सलामी, 71 युद्धपोत और 50 फाइटर जेट्स करेंगे शक्ति प्रदर्शन

International Fleet Review 2026: विशाखापत्तनम में आज आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू-2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक बेड़े की सलामी लेंगी. इस कार्यक्रम में 71 युद्धपोत और 50 लड़ाकू विमान शामिल होंगे.

President Droupadi Murmu

Credit: Social Media

भारत की समुद्री ताकत का भव्य प्रदर्शन आज देखने को मिलेगा, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक बेड़े की सलामी लेंगी. ये ऐतिहासिक आयोजन इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR-2026) के तहत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट के पास बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के साथ-साथ मित्र देशों की नौसेनाएं भी हिस्सा लेंगी. कुल 71 युद्धपोत, पनडुब्बियां और करीब 50 लड़ाकू विमान इस फ्लीट रिव्यू का भाग होंगे. समुद्र में एक कतार में खड़े युद्धपोत और आसमान में उड़ान भरते लड़ाकू विमान भारत की सामरिक क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है भारतीय नौसेना का मकसद?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक स्वदेशी युद्धपोत पर सवार होकर समुद्र में मौजूद अंतरराष्ट्रीय बेड़े का निरीक्षण करेंगी. इस दौरान नौसेना के हेलिकॉप्टर, समुद्री निगरानी विमान और फाइटर जेट्स फ्लाई-पास्ट करेंगे. तट पर इस भव्य नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का उद्देश्य अलग-अलग देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग, आपसी विश्वास और सुरक्षा समन्वय को मजबूत करना है. नौसेना अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह के आयोजन देशों को समुद्री चुनौतियों से मिलकर निपटने का अवसर देते हैं.

भारत के लिए क्यों है खास?

IFR-2026 केवल सैन्य शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा, बल्कि ये भारत की सागर नीति और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षित समुद्री मार्गों के प्रति प्रतिबद्धता का भी सबूत होगा. इस आयोजन के जरिए भारत दुनिया को ये संदेश देगा कि वो वैश्विक समुद्री सुरक्षा में जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए तैयार है. फ्लीट रिव्यू के साथ-साथ विशाखापत्तनम में बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, सेमिनार और उच्चस्तरीय बैठकें भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें कई देशों के वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारी हिस्सा लेंगे. इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ