प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में 2025 के लिए 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत भारत सरकार के अनेक मंत्री और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। पद्म पुरस्कार विजेता मंगलवार को राष्ट्रीय समर स्मारक (National War Memorial) पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
यह भी पढ़ें:भारत ने हमला किया तो कैसा होगा असीम मुनीर की फौज का हश्र? पाकिस्तान के दुश्मन ने सुझाए ऑप्शन
इस दौरान पद्म पुरस्कार विजेता राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण भी करेंगे। बता दें कि इस वर्ष 139 हस्तियों का चयन पद्म पुरस्कारों के लिए किया गया था। इनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। इन पुरस्कारों का वितरण दो चरणों में किया जाना था। सोमवार को पहले चरण में 71 विभूतियों को सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध गायक स्व. पंकज उधास, सुजुकी मोटर के पूर्व प्रमुख स्व. ओसामु सुजुकी और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम स्व. सुशील कुमार मोदी उन 71 प्रमुख हस्तियों में शामिल थे, जिन्हें सम्मान मिला।
एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और AIG हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डी नागेश्वर रेड्डी, वरिष्ठ अभिनेता शेखर कपूर, तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण उर्फ बलैया और वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण
- ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)
- नागेश्वर रेड्डी
- एम टी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)
- सुब्रमण्यम
इनको मिला पद्म भूषण
- सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
- पंकज उधास (मरणोपरांत)
- पीआर श्रीजेश (पूर्व हॉकी खिलाड़ी)
- बालकृष्ण कपूर
- एस अजित कुमार (तमिल अभिनेता)
- भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर विनोद धाम
- जाइडस लाइफसाइंसेज के चेयरपर्सन पंकज पटेल
यह भी पढ़ें:‘टू नेशन थ्योरी को हमने…’; पाकिस्तान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, केंद्र सरकार से की ये मांग
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
47 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines