Rahul Gandhi on GST Tax: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद ने कहा मोदी सरकार जीएसटी में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है। सरकार एक और टैक्स स्लैब ला रही है। जिसके जरिए आम लोगों को लूटा जाएगा और पूंजीपतियों को छूट दी जाएगी। एक तरफ काॅरपोरेट टैक्स के जरिए इनकम टैक्स बढ़ रहा है। दूसरी ओर मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स से और ज्यादा वसूली की तैयारी कर रही है।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा सुनने में आ रहा है कि जीएसटी से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है। आपकी जरूरत की चीजों पर जीएसटी बढ़ाने की योजना है। उन्होंने आगे लिखा जरा सोचिए- अभी, शादियों का सीजन चल रहा है। लोग कब से पाई-पाई जोड़कर पैसे इकट्ठा कर रहे होंगे। सरकार इस बीच 1500 रुपये से ऊपर के कपड़ों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से 18 प्रतिशत करने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी! मुंबई पुलिस के पास आया मैसेज
सरकार पर दबाव बनाएंगे
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा अरबपतियों को टैक्स में छूट देने और उनके बड़े से बड़े कर्ज माफ करने के लिए गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई को टैक्स द्वारा लूटा जा रहा है। हमारी लड़ाई इसी अन्याय के खिलाफ है। आम लोगों पर पड़ रही टैक्स की मार के खिलाफ हम मजबूती से आवाज उठाएंगे और लूट को रोकने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे।
ये भी पढ़ेंः तीन पिस्टल से फायरिंग, लाइसेंसी हथियारों की जांच करेगी पुलिस; संभल हिंसा की जांच में और क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
1 hr agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
4 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
5 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines