उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में POCSO स्पेशल कोर्ट के आदेश के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. कोर्ट ने उनके और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे और साजिश का हिस्सा हैं. उनका कहना है कि सच्चाई बहुत जल्द सामने आ जाएगी और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.
‘खुद हिस्ट्रीशीटर हैं आशुतोष ब्रह्मचारी’
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ये भी कहा कि शकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने ये शिकायत दर्ज कराई है, वो खुद एक हिस्ट्रीशीटर है. उन्होंने कहा कि पता नहीं कितने लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाकर उगाही करना ही उसका काम है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी का मकसद उन्हें और सनातन धर्म से जुड़े संतों को बदनाम करना है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये पूरा मामला उन्हें फंसाने की कोशिश है. साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ये भी कहा कि अगर वो दोषी होंगे तो सजा भुगतने के लिए तैयार हैं, लेकिन झूठे आरोपों से डरने वाले नहीं हैं.
रामभद्राचार्य का भी किया जिक्र
इस पूरे मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रामभद्राचार्य का भी नाम लिया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर बड़े संतों के नाम जोड़कर माहौल खराब करना चाहते हैं, ताकि सनातन पर सवाल खड़े किए जा सकें. उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश बताया. कहा जा रहा है कि ये मामला माघ मेले से जुड़ा है. शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने पहले पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट का रुख किया. इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया. अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी. फिलहाल ये मामला संवेदनशील बना हुआ है और सभी की नजरें पुलिस जांच और कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं.
संबंधित खबरें
CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
28 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
1 hr agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
2 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
14 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines