BJP’s Press Confrence : दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले (Liquor scam case) में गिरफ्तार संजय सिंह की ईडी रिमांड पर को लेकर बीजेपी (BJP) सांसद प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमला बोला है। वर्मा ने कहा कि कोविड के दौरान, लोग दवाई मांग रहे थे और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, शराब पॉलिसी बना रहे थे। यही वजह थी कि मास्टरमाइंड लोगों ने पॉलिसी बनाई थी।
प्रवेश वर्मा ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर जांच एजेंसी को बधाई दी। वर्मा ने कहा कि आईआरएस, इनकम टैक्स कमिश्नर जैसे बुद्धिमान लोगों ने मिलकर पॉलिसी बनाई और सोचा कि वो लोग पकड़े नहीं जाएंगे, लेकिन जांच एजेंसी ने पकड़ लिया। वर्मा ने आरोप लगाया कि संजय सिंह दिनेश अरोड़ा से मिलते थे ,फिर शराब माफिया को लेकर केजरीवाल के घर जाते थे।वर्मा ने कहा कि संजय सिंह को तीन करोड़ रुपये मिले हैं ईडी ने जानकारी दी है। दिल्ली सरकार ने बड़े वकीलों पर 60 करोड़ खर्च किए हैं लेकिन बेल अभी तक नहीं मिली है। वर्मा ने कहा कि अगर आपने गलत नहीं किया तो संजय सिंह को भी बेल मिल जाएगी। जब कोर्ट आपके पक्ष में फैसला दे तो कोर्ट अच्छा, चुनाव जीत जाएं तो ईवीएम ठीक है वरना खराब है।
यह भी पढ़ें : देवरिया हत्याकांड में सीएम योगी का बड़ा एक्शन; SDM, CO समेत 15 अधिकारी सस्पेंड
तिहाड़ जेल में खुलेगा ‘आप’ का कार्यालय
वर्मा ने कहा कि ये लोग कहते हैं INDIA गठबंधन से डर कर विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी के सारे नेता शराब घोटाले में शामिल हैं। आप का कार्यालय तिहाड़ जेल में खुलेगा, क्योंकि इनके एक के बाद एक सभी नेता जेल जा रहे हैं। वर्मा ने कहा कि आप नेता विक्टिम कार्ड खेलना बंद करें। केजरीवाल जी अगर आपने पाप किया है, तो माफी मांग लीजिए। इससे आपकी सजा कम हो जाएगी।
शहजाद पूनावाला ने कहा कि कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती है, लेकिन ये लोग विक्टिम हुड कार्ड का रोना रोने लगते हैं यदि आपके खिलाफ विद्वेष पूर्ण कार्यवाई हो रही है तो मनीष सिसोदिया को आज तक ज़मानत क्यों नहीं मिली। पूनावाला ने कहा आप पार्टी विक्टिम हुड कार्ड खेलना बंद करे। मार्च 2023 से मनीष सिसोदिया जेल में हैं, लेकिन कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट ने शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को प्रिंसिपल आर्टिकेट कहा है। पूनावाला ने कहा कि अब तक कि जानकारी में 3 करोड़ का लेनदेन हुआ है। इसमें से एक करोड़ इंडो स्पिरिट ने दिया।
यह भी पढ़ें : ‘नरेंद्र मोदी अडानी के नौकर हैं’, 5 दिन की रिमांड पर जाते वक्त बोले AAP सांसद संजय सिंह
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
3 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
4 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
7 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
8 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines