गुरुवार को लोकसभा से विपक्षी पार्टियों के सांसदों को बाकी बचे शीत सत्र से निलंबित किए जाने को लेकर संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि स्पीकर ने क्यों ऐसा कदम उठाया। जोशी ने यह भी कहा कि निलंबित किए गए सांसदों की संख्या 13 है 14 नहीं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक सांसद का निलंबन बाद में वापस ले लिया गया क्योंकि वह उस दौरान सदन में उपस्थित नहीं थे। उन्होंने इसे पहचान में गलती का मामला बताया। बता दें कि जिस सांसद का निलंबन वापस लिया गया वह डीएमके के सांसद एसआर पार्थिबन हैं।
तख्तियां लाए थे इसलिए हुई कार्रवाई
जोशी ने कहा कि सांसदों को इसलिए निलंबित किया गया है क्योंकि वह संसद के अंतर तख्तियां लेकर आए थे। उन्होंने कहा, नए संसद भवन में आने के बाद बिजनेस एडवायजरी कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें स्पीकर ने तख्तियां लाने की अनुमति न देने का प्रस्ताव रखा था।
उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को एकमत से स्वीकार किया गया था। आज स्पीकर के फैसले का उल्लंघन हुआ जिसके चलते 13 सांसदों को सस्पेंड किया गया। एक सांसद जो वहां मौजूद नहीं थे उन्हें भी निलंबित कर दिया गया था। बाद में उनका निलंबन वापस ले लिया गया।
इन सांसदों पर गिरी निलंबन की गाज
बेनी बेहनन, वीके श्रीकंदन, मोहम्मद जावेद, पीआर नटराजन, कनिमोझी करुणानिधि, के सुब्बारायण, एस वेंकटेशन, मनिकम टैगोर, डीन कुरियाकोसे, हिबी ईडन, टीएन प्रथपन, जोथिमनि एस और राम्या हरिदास गलत आचरण व कार्यवाही में बाधा पहुंचाने के लिए सस्पेंड हुए हैं।
बता दें कि बुधवार को दो लोग लोकसभा की विजिटर गैलरी से चैंबर में कूद पड़े थे। इनके पास कनस्तर थे जिनसे धुआं निकल रहा था। पूरे मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। गुरुवार को विपक्षी सांसद गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आने और बयान देने की मांग कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: सांसदों के निलंबन पर गरमाया विपक्ष
ये भी पढ़ें: सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का मकसद क्या था?
ये भी पढ़ें: 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए आरोपी
ये भी पढ़ें: कौन है संसद मामले का मास्टरमाइंड ललित
संबंधित खबरें
यूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
14 mins agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
29 mins agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
37 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
1 hr agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 hr agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
2 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
3 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 hrs agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines