Prakash Ambedkar slams Amit Shah: बाबा साहेब आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा अमित शाह की संविधान निर्माता पर टिप्पणी वही पुरानी मानसिकता को दर्शाती है। गृह मंत्री की टिप्पणी पर बुधवार को पूरे दिन सियासत गरमाई हुई रही। विपक्ष ने शाह से इस्तीफे की मांग की और माफी मांगने के लिए कहा। हालांकि शाम को अमित शाह ने बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा।
वहीं इस मामले में वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने पुणे में कहा भाजपा के अस्तित्व में आने से पहले इसके पूर्ववर्ती जनसंघ और आरएसएस ने संविधान को अपनाए जाने के समय बाबासाहेब का विरोध किया था। उन्होंने कहा शाह के बयान से भाजपा की पुरानी मानसिकता उजागर हो गई। आंबेडकर के पोते ने कहा बयान में कुछ भी नया नहीं है। वे अपनी पुरानी योजनाओं को अमल में नहीं ला पा रहे हैं। वे कांग्रेस के कारण नहीं, बल्कि बाबासाहेब के कारण इसी तरह नाराज रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Terrorist Encounter: 5 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल; कुलगाम में भीषण मुठभेड़ और ताबड़तोड़ फायरिंग
जानें शाह ने क्या कहा?
प्रकाश यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा शाह की टिप्पणी का तात्पर्य है कि हमें बीआर आंबेडकर से ज्यादा भगवान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा ईश्वर का सम्मान करना मनुवाद को स्वीकार करने के समान ही अच्छा है।
बता दें कि राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा था अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतनी बार अगर भगवान का नाम लेते तो सात जन्मों का स्वर्ग मिल जाता। अगर उन्होंने इतनी बार भगवान का नाम लिया होता तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिल जाती।
ये भी पढ़ेंः Indian Railways: कोहरे से लेट 11 ट्रेनों की लिस्ट जारी, दिल्ली से देर से चलेंगी 4 गाड़ियां
संबंधित खबरें
बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
12 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
25 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
31 mins agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
5 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' से आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, NDRF की 11 टीमें तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines