Prajwal Revanna Sexual Harassment Case: देश के बहुचर्चित कर्नाटक सेक्स स्कैंडल का मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गया। प्रज्वल बीती रात जर्मनी से 34 दिन बाद देश लौटा। वह गत 26 अप्रैल को सेक्स स्कैंडल उजागर होने के बाद फरार हो गया था। पिता-दादा और परिवार के अन्य सदस्यों की अपील के बाद वह वतन लौटा।
स्कैंडल की जांच कर रही SIT ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कदम रखते ही प्रज्वल को गिरफ्त में ले लिया। उसे CID ऑफिस ले जाया गया और आज उससे पूछताछ की जाएगी। इस बीच मेडिकल कराने के बाद उसे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। SIT उसका रिमांड और कस्टडी मांग सकती है। वायरल वीडियो में वही है, इसकी जांच के लिए उसके ऑडियो सैंपल लिए जाएंगे।
अग्रिम जमानत याचिका हुई खारिज
बता दें कि जर्मनी से इंडिया लौटने से पहले प्रज्वल रेवन्ना ने कर्नाटक कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। उसकी मां याचिका लेकर कोर्ट पहुंची, लेकिन याचिका ठुकरा दी गई। कोर्ट ने निर्देश दिया कि प्रज्वल वतन लौटकर खुद पर लगे आरोपों का सामना करे। प्रज्वल पर 3 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
वीडियो जारी करके लौटाने को कहा
प्रज्वल रेवन्ना ने परिजनों की वतन लौटने की अपील के बाद गत 27 मई को जर्मनी से ही एक वीडियो जारी किया। इसमें उसने कहा कि वह 31 मई को SIT के सामने पेश होगा। उस पर लगे आरोप झूठे और निराधार हैं। जो वीडियो वायरल हुए हैं, वह उसके नहीं हैं। प्रज्वल ने साजिश रचे जाने के आरोप विरोधियों पर लगाए हैं।
दादा ने चेतावनी दी, प्रज्वल ने माफी मांगी
बता दें कि प्रज्वल को उसके दादा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह घर लौट आए और खुद पर लगे आरोपों का सामना करे, नहीं तो परिवार मामले में सहयोग नहीं करेगा। उसे परिवार का विरोध झेलना पड़ सकता है। परिवार उसे अकेला छोड़ने पर मजबूर हो जाएगा। परिवार की और उनकी इज्जत बचाने के लिए उसे वतन लौटना पड़ेगा।
चेतावनी मिलने के 3 दिन बाद प्रज्वल ने वतन लौटने के बयान वाला वीडियो जारी किया। उसने वीडियो जारी करके अपने दादा और परिवार से माफी मांगी और कहा कि उसका जर्मनी जाना पहले से तय था। उसे मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि वीडियो वायरल हुए हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है और SIT बनी। उसका लुक आउट नोटिस तक जारी हुआ।
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
7 mins agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
28 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
6 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines